
lakshy sen , Badminton Paris Olympic 2024: भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक में लगातार चौथी जीत दर्ज़ की है। लक्ष्य ने बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स में हमवतन एचएस प्रणय को सीधे मुक़ाबले में हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। लक्ष्य ने इस मैच में प्रणय को 21-12, 21-6 से बड़े अंतर से हराया।
अपना पहला ओलंपिक खेल रहे लक्ष्य ओलंपिक के बैडमिंटन मेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले साल 2012 में पी कश्यप क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। अब लक्ष्य ने 12 साल बाद बड़ा कारनामा कर दिया है। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना 12वीं वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे के चेन चाउ टीएन से शुक्रवार को होगा।
लक्ष्य सेन पहले सेट में बहुत ही आक्रामक अंदाज में खेले और शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने ही देश के एचएस प्रणय को कोई मौका नहीं दिया और शुरुआत से ही लीड बनानी शुरू कर दी। प्रणय अपनी लय में नजर नहीं आए। लक्ष्य सेन ने उन्हें प्वाइंट्स लेने का कोई चांस नहीं दिया। प्रणय उनके सामने टिक नहीं पाए। एकतरफा अंदाज में लक्ष्य सेन ने पहला सेट 21-12 जीता है और मैच में 1-0 की बढ़त बना ली।
दूसरे सेट में भी पहले सेट की कहानी दोहराई गई। लक्ष्य सेन ने बेहतरीन खेल का नमूना पेश किया। उनके खेल को देखकर प्रणय को कुछ भी समझ नहीं आया था। वह दूसरे सेट में 6 से ज्यादा प्वाइंट नहीं ले पाए। दूसरे सेट में सेन ने प्रणय को गलतियां करने पर मजबूर किया। लक्ष्य ने दूसरा सेट बिल्कुल शानदार अंदाज में 21-6 से जीता।
Published on:
01 Aug 2024 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
