scriptश्री दिगम्बर जैन सोश्यल ग्रुप गोल्ड का पदग्रहण | Mr. Digambar Jain Social Group Gold | Patrika News

श्री दिगम्बर जैन सोश्यल ग्रुप गोल्ड का पदग्रहण

locationरतलामPublished: Apr 15, 2019 10:12:30 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

श्री दिगम्बर जैन सोश्यल ग्रुप गोल्ड का पदग्रहण

patrika

श्री दिगम्बर जैन सोश्यल ग्रुप गोल्ड का पदग्रहण

रतलाम। श्री सकल दिगम्बर जैन समाज रतलाम के युवा दंपती साथियों द्वारा नवगठित श्री दिगम्बर जैन सोश्यल ग्रुप गोल्ड रतलाम के पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह हंसमुख गांधी निर्वतमान अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष फेडरेशन और शपथ अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम डॉ. जयकुमार जलज के मुख्य आतिथ्य, देवेंद्र कांसल अंतरराष्ट्रीय महासचिव फेडरेशन, स्नेहलता सोगानी अध्यक्ष उज्जैन रीजन, कमलेश कासलीवाल अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष फेडरेशन के आतिथ्य में स्थानीय अजंता पैलेस सभागार में आयोजित किया गया।
patrika
इन्होंने किया पदभार ग्रहण
रतलाम गोल्ड ग्रुप के अध्यक्ष अर्पण निविता गंगवाल, सचिव कीर्ति मेघना बडज़ात्या, कोषाध्यक्ष प्रभात स्वाति दोशी, उपाध्यक्ष स्वप्निल शिप्रा गंगवाल, मनोज नेहा अग्रवाल, सहसचिव दीपेश कृति गढिय़ा, विकास श्वेता जैन, प्रवक्ता निलेश मधु गोधा, दिनेश उपासना जैन एवं कार्यकारिणी में राजेश रेखा अग्रवाल, अंकुर दीपिका गोधा, भरत श्वेता पाटनी, नितीन निधि पाणोत, अमित सोनाली जैन, धार्मिक एवं सेवा प्रकल्प पीयूष रंजना गर्ग, अनुराग मीना जैन, आशीष प्रिनल बाकलीवाल, सांस्कृतिक प्रभार प्रीति संजय गोधा, अंजू सौरभ गर्ग, मिनल विकास गांधी, खुशबू अंशुल पाटनी, शुभकामना समिति राजेश लाला, चंचल मोठिया, लवेश टीना जैन, सौरभ सेजल शाह आदि पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया।
सेवा के साथ धार्मिक गतिविधि भी संचालित करना
प्रारंभ में अतिथियों ने महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। स्वागत नृत्य ख्याति बडज़ात्या, खुशी गंगवाल, परी गंगवाल ने प्रस्तुत किया। ग्रुप सदस्यों ने सामूहिक मंगलाचरण पाठ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हंसमुख गांधी ने कहा कि ग्रुप सदस्यों को सेवा गतिविधियों के साथ धार्मिक गतिविधियों को भी संचालित करना चाहिए। डॉ. जयकुमार जलज ने कहा कि ग्रुप सदस्यों द्वारा किया गया सामूहिक प्रयास सफल होगा। इस अवसर पर रतलाम सकल जैन श्री संघ से महेंद्र गादिया, ओम अग्रवाल, राजकुमार अजमेरा, कमलेश पापरीवाल, विनोद दोशी, सुभाष अग्रवाल आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही जेएसजी मप्र रीजन के सचिव प्रितेश गादिया, जेएसजी यूथ अध्यक्ष, जेएसजी मैत्री, जेएसजी क्लासिक अध्यक्ष, सराफा एसोसिएशन के सचिव राम बाबू शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विनोद मूणत आदि गणमान्यजनों की उपस्थिति रही। अंत में आभार सचिव कीर्ति बडज़ात्या ने माना। संचालन प्रवक्ता निलेश गोधा और विशाल गोधा ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो