scriptकांग्रेस की सरकार में नेहरू की भूले सफाई, 55 वीं बरसी पर होना था आयोजन | pt jawaharlal nehru | Patrika News
रतलाम

कांग्रेस की सरकार में नेहरू की भूले सफाई, 55 वीं बरसी पर होना था आयोजन

कांग्रेस की सरकार में नेहरू की भूले सफाई, 55 वीं बरसी पर होना था आयोजन

रतलामMay 28, 2019 / 05:33 pm

Yggyadutt Parale

patrika

कांग्रेस की सरकार में नेहरू की भूले सफाई, 55 वीं बरसी पर होना था आयोजन

मूर्ति की सफाई के लिए नगर निगम के पास पानी नहीं, सूचना देने के बाद भी नहीं हुई समय पर सफाई
रतलाम। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को सोमवार को उनकी ५५वीं बरसी पर देशभर में जहां याद किया गया, वही रतलाम में शर्मनाम घटना हुई। यहां सज्जनमिल रोड पर लगी मुर्ति की सफाई के लिए पहले से सूचना देने के बाद भी नगर निगम मुर्ति की पानी से सफाई नहीं करवा पाया। बाद में जब कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे तो पहले मुर्ति की सफाई की, उसके बाद उनकी सेवाओं को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर गहरा रोष है। बड़ी बात ये है नगर निगम ने ये तब किया जब राज्य में कांग्रेस की सरकार है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, पार्षद शांतिलाल वर्मा, चंद्रप्रकाश पुरोहित, पूर्व पार्षद राजीव रावत सहित बड़ी संख्या में जब कार्यकर्ता सोमवार सुबह १० बजे सज्जन मिल रोड स्थित पूर्व पीएम नेहरू की मुर्ति स्थल पर पुष्पमाला आदि लेकर पहुंचे तो मुर्ति की हालात देखकर हैरान रह गए। मुर्ति पर धूल ही धूल थी। इसके बाद मुर्ति की पहले से सफाई का जिम्मा रावत ने उठाया था, उनसे पुछताछ हुई। रावत ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिश्रा को बताया उन्होने तो समय पर निगम को सूचना दे दी थी। इसके बाद आयुक्त एेके सिंह से लेकर तमाम अधिकारियों के फोन लगाए गए।
देखते है का मिला भरोसा

मिश्रा के अनुसार नेता प्रतिपक्ष यास्मिन शैरानी को निगम आयुक्त ने कुछ देर में पानी का टेंकर मुर्ति की सफाई के लिए भेजने का भरोसा दिया। जब देर तक टेंकर नहीं आया, तो एक अन्य पदाधिकारी ने फोन लगाया। इस पर आुयक्त ने देखते है का जवाब दे दिया। इसके बाद कार्यकर्ता नाराज हो गए। पूर्व पार्षद लालचंद नागर की दुकान से ही बाल्टी व पानी आदि लिया व स्वच्छता का कार्य शुरू कर दिया। बड़ी बात ये की मुर्ति की पूर सफाई कार्यकर्ताओं ने कर दी, लेकिन तब तक निगम से टेंकर नहीं आया।
नियम का पालन ही नहीं

नगर निगम के नियम में तो प्रतिदिन महापुरुषों की मुर्तियों पर पुष्पमाला चढ़ाने से लेकर उनकी पर्याप्त सफाई का नियम है, लेकिन निगम ये कार्य करती ही तब है, तब कोई बड़ा आयोजन हो। सोमवार को तो निगम ने पुष्पमाला तो दूर, पानी भी मुर्ति के लिए उपलब्ध नहीं कराया।
हम विरोध जताएंगे

इस मामले में हम वरिष्ठ पदाधिकारियों व जिला प्रभारी मंत्री तक सूचना भेज रहे है। महापुरुषों को राजनीतिक चश्मे में देखना गलत है। हम इसका विरोध जताएंगे।

– विनोद मिश्रा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष
जानकारी लेंगे

सुबह पता चला की टेंकर नहीं पहुंचा। इसके बाद निर्देश दिए गए थे। हो सकता है शहर में पेयजल वितरण के लिए गया हो, इसलिए देर हो गई हो। किसी प्रकार की दुर्भावना की बात नहीं है।
– एसके सिंह, आयुक्त नगर निगम

Home / Ratlam / कांग्रेस की सरकार में नेहरू की भूले सफाई, 55 वीं बरसी पर होना था आयोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो