scriptSports: कलेक्टर ने कहा था 15 दिन में हो कार्य पूरा, 45 दिन बाद भी अधूरा है काम | ratlam Sports news | Patrika News
रतलाम

Sports: कलेक्टर ने कहा था 15 दिन में हो कार्य पूरा, 45 दिन बाद भी अधूरा है काम

3.64 करोड़ का पैवेलियन
कलेक्टर ने कहा था 15 दिन में हो कार्य पूरा
45 दिन बाद भी अधूरा है काम
-बजट की कमी में घटा दिया था लिफ्ट से लेकर अन्य संसाधन को

रतलामOct 19, 2021 / 08:27 pm

Ashish Pathak

ratlam sports hindi news

ratlam sports hindi news

रतलाम. शहर के नेहरू स्टेडियम में बन रहे पैवेलियन की लागत 3.64 करोड़ रुपए है। 45 दिन पहले कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने यहां निरीक्षण करके 15 दिन में काम पूरा करने को कहा था, अब तक यहां कार्य अधूरा है। बजट के अभाव में पहले ही खिलाडिय़ों की सुविधाओं जिनमे लिफ्ट आदि थी, को घटा दिया गया है।

नगर निगम ने नेहरू स्टेडियम का कायाकल्प करने की योजना खिलाडिय़ों की मांग को देखते हुए बनाई थी। इसके लिए शहर विधायक चेतन्य काश्यप से खिलाड़ी मिले थे। इसके बाद प्रस्ताव, टेंडर आदि में ही डेढ़ वर्ष लग गए। काम की शुरुआत हुई तो कोरोना काल आ गया। इससे भी कार्य की गति पर असर पड़ा। बजट की कमी रही तो शहर विधायक काश्यप के प्रस्ताव पर पैवेलियन को बेहतर बनाने व अन्य सुविधाओं को घटा दिया गया। अब स्थिति यह है कि अब तक इसका कार्य शेष है।
इतनी क्षमता का है यह


नेहरू स्टेडियम के पैवेलियन में पहले 2500 लोग बैठते थे। अब जब नया बनाया गया तो दो हजार की क्षमता को कम करके मात्र 500 की क्षमता का कर दिया गया। इतना ही नहीं, यहां पर लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा टेबल टेनिस से लेकर अन्य खेल सुविधाओं के लिए इंडोर स्टेडियम बनना था, वो योजना भी रुपए के अभाव में निरस्त कर दी गई।
MP government start talent search to promote sports
कलेक्टर की भी नहीं सुनी ठेकेदार ने

45 दिन पूर्व कलेक्टर व नगर निगम प्रशासक कुमार पुरुषोत्तम ने तत्कालीन सिटी इंजीनियर जीके जायसवाल, नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया आदि के साथ यहां पर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। तब कलेक्टर कुमार ने सख्त हिदायत दी थी कि एक पखवाड़े में बाकी रहे काम को पूरा किया जाए। हालांकि ठेकेदार ने कलेक्टर की भी नहीं सुनी। अब तक काम अधूरा है व इसको पूरा होने में अभी और 7 से 10 दिन का समय लगेगा।
फैक्ट फाइल


कार्य का नाम – नेहरू स्टेडियम में नए पैवेलियन का निर्माण
दर्शक क्षमता – 500 मात्र
लागत – 3.64 करोड़ रुपए
कब से शुरू हुआ – पिछले वर्ष से
कब पूरा होना था – इस वर्ष अगस्त माह में
SPORTS----खेल दिवस पर 29 को
हमारा प्रयास चल रहा

यह सही है कि कलेक्टर सर ने 15 दिन में इसको पूरा करने को कहा था, लेकिन कई कार्य को पूरा करने में समय लगता है, क्योंकि निर्माण में गुणवत्ता को भी देखना होता है। अगले दस दिन में शेष रहा काम पूरा हो जाएगा।
– अनुप धनोतिया, निर्माण ऐजेंसी संचालक

तेजी से पूरा करवा रहे

नेहरू स्टेडियम में काम को तेजी से पूरा करवाया जा रहा है। इसके लिए जरूरी निर्देश दिए गए है। दीपावली के पूर्व शहर को नए पैवेलियन की सौगात मिल जाएगी।
– सोमनाथ झारिया, आयुक्त नगर निगम

Home / Ratlam / Sports: कलेक्टर ने कहा था 15 दिन में हो कार्य पूरा, 45 दिन बाद भी अधूरा है काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो