ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने बताया कि ब्रह्मा-विष्णु द्वारा शिव की आराधना करने पर वे निंरकार, निरंजन स्तब्ध रूप में प्रकट हुए और शिवलिंग के रूप में स्थापित हुए। यह एक प्रकार का ज्योर्तिंलिंग हुआ, जो सर्वस्व पूजे जाते हैं। शिवलिंग तो कई प्रकार के हुए है उनमें से प्रमुख स्फटिक शिवलिंग, स्वयंभू लिंग, बिंदुलिंग, प्रतिष्ठत शिवलिंग, चर शिवलिंग, गुरुलिंग, नादलिंग, पौरुषलिंग, प्राकृत लिंग, रसलिंग, बाणलिंग, स्वर्णलिंग, शिलालिंग आदि प्रकार के होते हैं।