5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जरुरी-वेदांत विद्यालय के खिलाड़ियों का रीजनल स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 05, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-0501


मंदसौर. वेदांत विद्यालय के विद्यार्थियों ने रीजनल स्केटिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 5 रजत एवं 3 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की छात्रा प्रियांशी का चयन राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश की प्रतिनिधि के रूप में किया गया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता ठाणे (महाराष्ट्र) में आयोजित होगी, जहां वह मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्रतियोगिता में प्रियांशी, खुशी, दिव्यांशी, वैदिक, जयांश मेहता एवं पूर्वी सहित विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए विभिन्न वर्गों में पदक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक प्रतीक राठौर ने सभी खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों के प्रति हर्ष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वेदांत विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्त्व देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी विद्यालय के विद्यार्थी प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाएंगे। विद्यालय की प्राचार्या टीना राठौर ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं।