scriptसुभाष नगर में चाकूबाजी, पांच घायल | subhash nagar chakubaji ratlam | Patrika News
रतलाम

सुभाष नगर में चाकूबाजी, पांच घायल

सुभाष नगर में चाकूबाजी, पांच घायल

रतलामFeb 16, 2019 / 08:17 pm

Sourabh Pathak

patrika

सुभाष नगर में चाकूबाजी, पांच घायल

रतलाम। शहर के सुभाष नगर क्षेत्र में शनिवार शाम दो पक्षों के बीच आपस में विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी में दोनों तरफ के पांच लोग घायल हो गए। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच घायलों को उनके साथ के लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस भी दोनों पक्षों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार विवाद में एक पक्ष के सुभाष नगर निवासी अजहर हुसैन 21 व सलमान खान 21 घायल हुआ है। वहीं दूसरे पक्ष से शोएब 18, सोनू 27 और शमीम बी 42 घायल हुई है। हमले में शोएब की हालत गंभीर है। अजहर ने बताया कि दो दिन पहले भी शोएब ने उससे विवाद किया था। उस दिन घूरकर देखने की बात पर विवाद हुआ था, बाद में दूसरे लोगों ने बीच बचाव कर झगड़ा खत्म कराया था।
लग्न लिखाकर आया था
अजहर की माने तो घटना से कुछ देर पहले वह परिवार के साथ महिदपुर में लग्न लिखाकर आया था। उसकी शादी 23 मार्च को है, जिसकी तैयारी चल रही है। वह दुकान पर था कि शोएब आया और विवाद के बाद हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव में सलमान को भी चोट आई है। वहीं दूसरे पक्ष की शमीम बी ने बताया कि दो दिन पहले घूरकर देखने की बात पर विवाद हुआ था और समझाकर झगड़ा खत्म करा दिया था लेकिन आज ये घटना हो गई।
चल रही है जांच
वहीं घटना के थाना दीनदयाल नगर पुलिस घटनास्थल के साथ जिला अस्पताल पहुंची और दोनों पक्षों का उपचार होने के बाद उनसे घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस की माने तो फिलहाल दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है। उसके बाद उनके बयान दर्ज करने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Home / Ratlam / सुभाष नगर में चाकूबाजी, पांच घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो