
train ticket refund policy latest news
रतलाम। आमतोर पर विशेष कारण से ट्रेन निरस्त होने पर यात्री को उसके टिकट का रिफंड पूरा देने का नियम है, लेकिन ये पहली बार हुआ, जब रेलवे ने यात्रियों की यात्रा तो पूरी करवाई ही इसके बाद भी टिकट का 100 प्रतिशत राशि को रिफंड कर दिया। ये हुआ देश की सबसे पुरानी यात्री ट्रेन गोल्डन टेंपल मेल एक्सप्रेस के B-3 कोच के यात्रियों के साथ। इसकी वजह भी खास है।
अमृतसर से मुम्बई सेंट्रल जाने वाली गोल्डन टेम्पल ट्रेन के यात्रियों ने मंगलवार शाम रतलाम के प्लेटफॉर्म पर हंगामा कर दिया। बी 3 कोच में कूलिंग कम होने से परेशान यात्रियों ने 100 ट्वीट किए, तब जाकर रेल मंत्रालय हरकत में आया। रतलाम में ट्रेन के पहुंचने पर 2 बार चेन खिंची। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे व कोच में सवार सभी यात्रियों को मुम्बई में पूरा रिफंड देने की बात पर ट्रेन को चलाने देने की सहमति बनी। इन सब से पहले से देरी से चल रही ट्रेन ओर लेट हो गई।
पहुंचते ही शुरू कर दिया हंगामा
शाम को 8 बजे जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया। लुधियाना की अमृत कौर ने बताया कि मथुरा से ट्रेन के ऐसी ने काम करना बंद कर दिया। यात्री पसीने से परेशान हो गए। रेलवे को लगातार ट्वीट किए, लेकिन कोटा में भी राहत नहीं मिली। रतलाम आने पर सब्र का बांध टूट गया और यात्रियों ने स्टेशन पर ही हंगामा खड़ा कर अपना विरोध दर्ज करा दिया।
यह भी पढे़ं - भूलकर भी मत लेना Indian railway में बेडरोल, यात्रियों को हो रही ये बीमारियां
आला अफसरों ने दी समझाइश
रेल मंत्रालय में 100 से अधिक ट्वीट होने के बाद हड़कंप मच गया। असल मे ऐसी में गैस खतमहो गई थी। इसके चलते उसमे कोल्ड एयर बंद हो गई थी। सूचना मिलने पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक केके सिन्हा, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मीना, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। इस बीच जितनी बार ट्रेन चलाने का निर्णय हुआ उतनी बार जंजीर खींच दी गई। अंत में मंत्रालय की सहमति से ट्रेन की बोगी में सवार 72 यात्रियों को पूरा रिफंड मुम्बई में देने की सहमति पर ट्रेन को चलाने दिया।
Updated on:
5 Jun 2019, 3:22 PM IST
Published on:
5 Jun 2019, 3:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.