3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस ट्रेन को लेकर रेलवे का बड़ा निर्णय, यात्रियों को होगा इस तरह फायदा

इस ट्रेन को लेकर रेलवे का बड़ा निर्णय, यात्रियों को होगा इस तरह फायदा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 4 Jun 2019, 8:02 AM IST

हेरिटेज ट्रेन

indian railway Railway big decision

रतलाम। पश्चिम रेलवे की पहली हेरिटेज ट्रेन को आगामी 17 जून से नियमित किया जा रहा है। पातालपानी-कालाकुंड मीटरगेज रेलवे ट्रैक पर 25 दिसंबर 2018 से शुरू हुई इस ट्रेन को अप्रैल माह में सप्ताह में दो दिन के लिए कर दिया गया था। अब इसको नियमित चलाया जाएगा। प्राकृतिक सौदर्य से भरे इस ट्रैक का नजारा ट्रेन से देखने में अनोखा लगता है।

यह भी पढे़ं - आने वाली है बाहुबली पार्ट- 3

रेलवे मानसून शुरू होने के पहले ही हेरिटेज ट्रेन को यात्रियों के लिए नियमित कर रहा है। अब तक सप्ताह में दो दिन चलने वाली इस ट्रेन को 17 जून से नियमित किया जाएगा। बारिश के सुहाने मौसम में यात्री इस ट्रेन की यात्रा में प्रकृति की खुबसूरत वादिया, बहते झरने के साथ नदी आदि का नजारा देख पाएंगे। असल में तेज गर्मी के दौरान 1 अप्रैल से इस ट्रेन को रेलवे ने सप्ताह ने सिर्फ दो दिन चलाने का निर्णय लिया था। अब इसको सातों दिन चलाया जाएगा। इसको लेकर मंडल में आदेश जारी हो गए है। इसके अलावा कालाकुंड स्टेशन पर स्टॉपडेम बनाकर शुरू की गई बोटिंग व्यवस्था भी पूरे शबाब पर रहेगी।

यह भी पढे़ं - भूलकर भी मत लेना Indian railway में बेडरोल, यात्रियों को हो रही ये बीमारियां

बीच बारिश में मिलेगी एक और सौगात

बारिश में इस सफर को और रोमांचक बनाने के लिए रेलवे हेरिटेज ट्रेन को स्टीम इंजिन व पारदर्शी कोच लगाकर चलाने वाला था। यह कोच व इंजिन बारिश के पहले ही आने थे, लेकिन अब यह दोनों ही बारिश के मध्य में आने की संभावना है, क्योंकि मार्च से लगी आचार संहिता के कारण रेलवे किसी भी नए काम को नहीं कर सका था। इस वजह से पारदर्शी कोच के टैंडर नहीं हो सके। अब जल्द ही मुंबई से इसके टेंडर होंगे व कोच बनाने का काम शुरू होगा।

यह भी पढे़ं - फिल्मों में काम करने गई युवती को पहले बनाया दोस्त, फिर किया गंदा काम

यात्री लाभ ले इसका
यात्रियों की सुविधा के लिए मानसून के दौरान इस ट्रेन को पूरे सप्ताह चलाने का निर्णय लिया गया है। १७ जून से इसको नियमित किया जा रहा है।

- आरएन सुनकर, मंडल रेल प्रबंधक