13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम में पूरे सप्ताह सोना-चांदी में रहा उतार- चढ़ाव

सोने में 3500, चांदी में 10,800 की गिरावट, सोना 2200 रुपए, चांदी 9 हजार की बढ़त सोना 1, 47, 300 रुपए, तो चांदी 2.43 लाख रही

2 min read
Google source verification
Investment in Gold

अधिक मास के बाद सोने में खरीदारी देखने को मिल सकती है। (PC: AI)


रतलाम. स्थानीय बाजार में ग्राहकी के अभाव के बावजूद इस सप्ताह सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखा गया। सप्ताह के शुरुआत में दोनों धातुओं के दाम में गिरावट देखी गई। अंतिम दिनों में दोनों धातुओं के दाम में सुधार आया। इस सप्ताह में सोना 3500 रुपए प्रति दस ग्राम व चांदी 10,800 रुपए प्रति किलो लुढक़ी। सप्ताह के अंतिम दो दिन में सोना 2200 रुपए प्रति दस ग्राम व चांदी 9 हजार रुपए प्रति किलो तेज रही। शनिवार को स्थानीय बाजार मेें सोना 1,47,300 रुपए प्रति दस ग्राम व चांदी 2.43 रुपए प्रति किलो रही।

सोना में पांच दिन गिरावट

जून के दूसरे सप्ताह के शुरुआत में सोना 1,49,300 रुपए प्रति दस ग्राम था। जो लगातार चार दिन तक गिरावट के बाद 1,45,800 रुपए रहा। पांचवे दिन 2200 रुपए उछल कर 1,48,000 रुपए पहुंच गया। शनिवार को 700 रुपए की गिरावट के साथ 1,47,300 रहा। जून के दूसरे सप्ताह में चांदी में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा गया। इस सप्ताह चार दिनों में चांदी में 10,800 रुपए की गिरावट आई। अंतिम दो दिनों में 9 हजार की तेजी देखी गई। सोमवार को चांदी 2,44,800 रुपए थी जो गुरुवार को 2.34 लाख पहुंच गई। शुक्रवार को छह हजार व शनिवार को तीन हजार रुपए उछलकर 2.43 लाख पहुंच गई।

बाजार में कम दाम

वर्तमान में स्थानीय बाजार में दोनों धातुओं के दाम एमसीएक्स के मुकाबले कम है। एमसीएक्स में सोना स्थानीय बाजार से 3,400 रुपए प्रति दस ग्राम व चांदी 3,700 रुपए प्रति किलो ऊंची चल रही है। बीते दिनों से जारी गिरावट के बाद दोनों धातुओं के दाम में सुधार आया है। वर्तमान में लग्नसरा भी नहीं है। इसके चलते आने वाले करीब डेढ़ माह तक बाजार में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिति सुधरती है तो थोड़ी तेजी आ सकती है।

विनोद मूणत, पूर्व अध्यक्ष, रतलाम सराफा एसोसिएशन।

सोना-चांदी के दाम एक नजर में

दिनांक सोना चांदी

13 जून 1,47,300 2,43,000

12 जून 1,48,000 2,40,000

11 जून 1,45,800 2,34,000

10 जून 1,47,000 2,36,000

09जून 1,49,000 2,44,700

08जून 1,49,300 2,44,800