3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुखेडा में बच्चे मोबाइल छोड़ खेल रहे प्राचीन अंटी गेम

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 03, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-0302
सुखेडा। मोबाइल के दौर में भी ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे स्कूल अवकाश के दौरान मोबाइल गेम से दूरी बनाए हुए हैं। वे फ्री फायर, लूडो, रमी जैसे वीडियो गेम खेलने के बजाय अपने इष्ट मित्रों के साथ प्राचीन अटी गेम खेलकर मनोरंजन कर रहे हैं।


ऐसा ही एक नजारा रविवार को सुखेडा स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण में अंटी खेलते बच्चों का देखा गया। वर्तमान में मोबाइल के बढ़ते चलन से गिल्ली-डंडा, कबड्डी, खो-खो, सितोलिया, गोठा मार और अंटी जैसे प्राचीन खेल विलुप्त होते जा रहे हैं। वहीं, बच्चे खर्चीले मोबाइल गेम से जुड़ते जा रहे हैं। विशेष रूप से धनाढ्य वर्ग के बच्चे अक्सर प्राचीन खेलों से दूर होकर मोबाइल के ऐसे खेलों के जाल में फंस जाते हैं, जिससे वे गलत कदम उठा लेते हैं, जिसका खामियाजा कभी नहीं भरा जा सकता। किंतु, ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे अभी भी विलुप्त हो रहे इन प्राचीन खेलों को बचाए हुए हैं। इससे जहां एक ओर उनका मनोरंजन होता है, वहीं मोबाइल से दूरी बनाए रखने से स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है और आर्थिक तंगी से भी बचाव होता है।