2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनसहयोग से बरखेड़ाकलां क्षेत्र में लगे 12 सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा करेंगे मजबूत

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 02, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-0203



आलोट. अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक के माध्यम से और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में थाना बरखेड़ाकलां क्षेत्र में जनसहयोग से महत्त्वपूर्ण पहल की गई है। ग्राम मोरिया एवं बरखेड़ाकलां में कुल 12 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनकी निगरानी सीधे थाना बरखेड़ाकलां से की जाएगी। इससे क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखी जा सकेगी और किसी भी आपराधिक घटना पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी।


ग्राम मोरिया के सरपंच पर्वत सिंह यादव द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में चार सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से देवगढ़, रजला, कालाखेड़ी, छिपावरा, हरियाखेड़ा एवं बरखेड़ाकलां की ओर आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों और चौराहों की निगरानी की जाएगी। वहीं ग्राम बरखेड़ाकलां के सरपंच शांतिलाल पाटीदार द्वारा आठ सीसीटीवी कैमौत, मृत्यु लगाए गए हैं। ये कैमरे, आंबेडकर चौराहा, दुग्ध डेयरी, बीच बाजार गली, आलोट मेन रोड, कारगिल चौराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों को कवर करेंगे।


त्वरित कार्रवाई में मदद
एसडीओपी पल्लवी गौर ने बताया कि जनसहयोग से स्थापित किए गए ये सीसीटीवी कैमरे, पुलिस की निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेंगे। सभी कैमरों की मॉनिटरिंग थाना बरखेड़ाकलां से की जाएगी, जिससे संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और आमजन के सहयोग से अपराधों की रोकथाम अधिक प्रभावी होगी तथा क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण और मजबूत बनेगा। पुलिस ने अन्य ग्राम पंचायतों से भी सार्वजनिक सुरक्षा के लिए ऐसे जनसहयोगात्मक प्रयासों में आगे आने की अपील की है।