1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ratlam News: शादी के 10 दिन बाद छत से रस्सी बांधकर रात में घर से भाग रही थी नवविवाहिता, गिरने से मौत

Newly Married Woman Death: बिहार के रोहतास की रहने वाली थी युवती, 10 दिन पहले शादी कर रतलाम लाया था पति, घर से भागते वक्त रस्सी टूटी और गिरने से मौत।
2 min read
Google source verification
ratlam news

after 10 days of marriage newly married woman falls from third floor rope death, मृतका संध्या कुमारी की जीवित अवस्था की तस्वीर (Source- Patrika)

Ratlam Newly Married Woman Death: मध्यप्रदेश के रतलाम में करमदी रोड पर स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल से गिरने से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली थी जिसे 10 दिन पहले ही रतलाम का व्यक्ति शादी कर अपने साथ घर लाया था। बताया जा रहा है कि नवविवाहिता रात में घर से भागने की कोशिश कर रही थी और इसी दौरान मकान से गिरने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मृतका के बिहार में रहने वाले परिजनों को सूचना दी थी लेकिन उनके न आने पर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतका के पति को सौंप दिया गया।

10 दिन पहले हुई थी शादी

बिहार के रोहतास जिले के करवंदिया गांव की 23 साल की महिला संध्या कुमारी पिता नंदलाल चौहान की करमदी रोड स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। महिला 10 दिन पहले करमदी रोड निवासी मुकेश कुमार पिता रामचंद्र लोहार (45) के साथ शादी करके आई थी। हादसा 29 और 30 जुलाई की दरमियानी रात का है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि संध्या को 10 दिन पहले ही मुकेश से बकायदा एग्रीमेंट और शपथपत्र के आधार पर शादी करके लाया गया था।

घर से भागते वक्त मकान से गिरने से मौत

पति मुकेश ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई को घर वालों के साथ ही वे भी सो गए थे। रात 2 बजे उनकी नींद खुली तो संध्या नहीं दिखी। पड़ोसी को जगाकर उसे ढूंढा तो घर के पीछे खुली जमीन पर वह पड़ी हुई मिली। तब तक उसकी हलकी सांसें चल रही थीं। डायल 112 को सूचना देकर बुलाया और जिला अस्पताल लेकर गए। वहां इसीजी करने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति मुकेश ने बताया कि संभवत: संध्या रस्सी के सहारे तीसरी मंजिल से उतरने के दौरान रस्सी टूटने से नीचे गिरी। रस्सी का आधा हिस्सा संध्या के पास पड़ा था और आधार हिस्सा तीसरी मंजिल पर बंधा हुआ मिला है।

नहीं आए मृतका के परिजन

घटना के बाद पुलिस ने बिहार के रोहतास में रहने वाले मृतका के परिजनों को सूचना दी थी, लेकिन दो दिन तक इंतजार करने के बाद भी परिजन रतलाम नहीं पहुंचे। इस कारण शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर पति मुकेश को सौंप दिया जिसके बाद पति ने परिवारवालों के साथ मिलकर शनिवार को अंतिम संस्कार किया। माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रात में युवती के द्वारा तीसरी मंजिल से रस्सी के सहारे उतरने के दौरान रस्सी टूटने से मौत होना सामने आया है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

रतलाम

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग