चुकंदर का रस
1 गिलास चुकंदर के जूस में 1 चम्मच शहद मिक्स करके रोजाना पीएं। इससे शरीर को आयरन मिलता है और शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है। इसके अलावा गुड़ के साथ मूंगफली को मिलाकर खाने से भी शरीर में आयरन को मिलता है।
पालक
शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लि पालक सबसे अच्छा उपाय है। विटामिन बी6, ए, सी आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर पालक का सेवन शरीर में तेजी से खून की कमी को पूरी करता है। आप इसे सब्जी या जूस के रूप में पी सकते हैं।
टमाटर का जूस
शरीर में खून की कमी को तेजी से पूरा करने के लिए रोज टमाटर का जूस पीएं। आफ चाहे तो टमाटर का सूप भी पी सकते हैं। इसके अलावा सेब और टमाटर का जूस मिक्स करके पीने से भी शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है।
मुनक्का
मुनक्का एक आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार मुनक्का में औषधीय गुणों की भरमार है। हमें प्रतिदिन 4 से 7 मुनक्का खाने चाहिए। मुनक्के को शरीर में हीमोग्लेबिन की कमी, खांसी, सर्दी-जुकाम और कफ दूर करने की सबसे अच्छी दवा माना जाता है। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स कई बीमारियों के इलाज में मदद करते हैं।