scriptमौसम ने ली करवट: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 3 दिन बादल मंडराने के साथ बारिश के आसार | Weather Latest News, Updates in Hindi | Patrika News
रतलाम

मौसम ने ली करवट: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 3 दिन बादल मंडराने के साथ बारिश के आसार

सीजन का पहला मावठा गिरने की उम्मीद, 28 के बाद बढ़ेगी ठंड

रतलामNov 25, 2023 / 07:42 pm

Ashish Pathak

Weather Latest News, Updates in Hindi

Weather Latest News, Updates in Hindi

नीमच। मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार से अगले 36 घंटे मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज से 3 दिन आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। बारिश के साथ ओले गिरने के आसार है। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसके लिए मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने अगले 3 दिन बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राजस्थान में चक्रवाती घेरे के कारण मौसम में यह बदलाव हो रहा है। इसके बाद बाद उत्तरी हवाएं चलेगी। जिससे तापमान गिरेगा और सर्दी भी बढ़ेगी। हालांकि जिले में सर्दी की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। कुछ दिन से दिन के तापमान बढ़ महसूस की जा रही थी, लेकिन अब ठंड बढऩा शुरु हो जाएगी। जिले सहित अंचल में मौसम का बड़ा बदलाव होगा। अभी 4-5 दिन से रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है, तो वहीं दोपहर का तापमान 27.9 डिग्री बना हुआ है। रात का तापमान 16.6 डिग्री से 12.4 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 नवंबर को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ की शुरुआत राजस्थान के तटिय क्षेत्रों से हो गई है। इससे आने वाले 4-5 दिनों में नीमच सहित अंचल के हिस्सों में बादलों का डेरा रहेगा। रात के तापमान में 2-3 डिग्री की तेजी व दोपहर में तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट होगी। बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। आज ओलावृष्टि व बिजली गिरने की संभावना है।
इसलिए हो रहा बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार अभी ईरान तथा अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे दक्षिणी राजस्थान के बड़े हिस्से में चक्रवाती घेरा सक्रिय हो गया है। इससे नीमच में भी दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं का रुख है। अभी मध्यप्रदेश के करीबी राज्यों में पूर्वी हवाओं का बहाव बना है। आज दक्षिण-पश्चिमी व पूर्वी हवाएं आपस में टकराएगी। जिससे एक वेदर सिस्टम डेवलप होगा। आज इसका असर ज्यादा होगा। मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट है। 27 को सिस्टम कमजोर होगा, फिर भी बूंदाबांदी के आसार रहेंगे। 28 से सिस्टम कमजोर होगा। उत्तरी हवाएं चलेगी। इसके बाद ठंड बढऩा शुरु हो जाएगी।
बीते दिनों ऐसा रहा मौसम का हाल

दिन अधिकतम न्यूनतम

25 नवंबर 27.7 12.5

24 नवंबर 27.5 13.4

23 नवंबर 27.9 12.9

22 नवंबर 28.0 13.0

21 नवंबर 28.8 15.0
20 नवंबर 29.0 15.8

19 नवंबर 29.5 14.3

Weather update: 25 नवंबर को हिमालय पर्वत श्रृंखला पर ताजा पश्चिमी विक्षोभ

Hindi News/ Ratlam / मौसम ने ली करवट: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 3 दिन बादल मंडराने के साथ बारिश के आसार

ट्रेंडिंग वीडियो