5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्योतिष राशिफल: 11 मई का दिन इन 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ, लग सकती है लॉटरी!

Horoscope 11 May 2022 Lucky Zodiac Sign: नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई विशेष अवसर प्राप्त होने के प्रबल योग बनते दिखाई दे रहे हैं। बस जरूरत है इस दिन का खुलकर लाभ उठाने की।

less than 1 minute read
Google source verification
Rashifal 11 may 2022, horoscope today, 11 may 2022 horoscope, today rashifal, today horoscope,

ज्योतिष राशिफल: 11 मई का दिन इन 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ, लग सकती है लॉटरी!

Lucky Rashi 11 May 2022: 11 मई के राशिफल के अनुसार ये दिन 3 राशि वालों के लिए शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों के लोगों को हर काम में विशेष सफलता प्राप्त होती दिखाई दे रही है। धन संबंधी सभी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई विशेष अवसर प्राप्त होने के प्रबल योग बनते दिखाई दे रहे हैं। बस जरूरत है इस दिन का खुलकर लाभ उठाने की। जानिए ये कौन सी राशियां हैं जिनकी चमकने वाली है किस्मत।

मेष राशि: इस राशि वालों को कई शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। अगर आपका प्रमोशन लंबे समय से रूका हुआ है तो वो मिल सकता है। बॉस के साथ आपके संबंध मजबूत होते दिखाई दे रहे हैं। यात्रा से भी आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। लव पार्टनर का हर काम में साथ मिलेगा। इनकम बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों की आज कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। अचानक से बढ़िया नौकरी का ऑफर आ सकता है। कार्यस्थल में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। बिजनेस वालों के लिए भी आज का दिन शुभ है। अटके हुए कार्य पूरे होने के प्रबल आसार रहेंगे। नए काम की शुरुआत के लिए भी दिन अच्छा है।

कुंभ राशि: आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रह सकती है। पुराने किसी निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। जिनकी मदद से आपके करियर को ग्रोथ मिलेगी। परिवार का माहौल सुखमय और शांत रहेगा।
यह भी पढ़ें: 11 मई 2022 का सभी 12 राशियों का राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें