scriptHoroscope Today 11 May 2022: आज का दिन 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ तो 3 के लिए रहेगा भारी, जानें अपनी राशि का हाल | Horoscope Today 11 May 2022 Aaj Ka Rashifal Dainik Rashifal In Hindi | Patrika News
धर्म

Horoscope Today 11 May 2022: आज का दिन 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ तो 3 के लिए रहेगा भारी, जानें अपनी राशि का हाल

11 May 2022 Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope In Hindi: आज के दिन कुछ राशि के जातकों के लिए धन और आमदनी के मामले में शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना। जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन…

नई दिल्लीMay 10, 2022 / 04:04 pm

Tanya Paliwal

Horoscope Today 11 May 2022, 11 May 2022 Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope In Hindi, prediction 11 May 2022, आज का राशिफल, 11 May 2022 का राशिफल, दैनिक राशिफल, मेष, कर्क, मिथुन, मकर, मीन राशि, 12 राशियों का राशिफल, आज का राशिफल 2022, today rashifal 2022 in hindi, dhan rashifal,

Horoscope Today 11 May 2022: आज का दिन 3 राशि वालों के लिए भारी तो 3 के लिए बेहद शुभ, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal Or Daily Horoscope 11 May 2022: ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों और पंचांग की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए व्यापार और आमदनी की दृष्टि से अच्छा है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

 

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): मन शांत रहेगा। कारोबार से जुड़ी यात्रा लाभदायक होगी। अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। काम में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं। व्यापार में सुधार होगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। आमदनी बढ़ेगी। काम में कड़ी मेहनत भी करनी होगी। कला और संगीत के प्रति झुकाव रहेगा। परिवार की जरूरतों के लिए खर्चा कर सकते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें। पारिवारिक जीवन में कष्ट झेलने पड़ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): मन में नकारात्मक विचार ना आने दें। मन शांत रखने की कोशिश करें। शैक्षिक कार्यों के लिए दिन अनुकूल है। सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें। धैर्य में कमी रहेगी। आमदनी में कमी के साथ खर्चे बढ़ सकते हैं। माता की सेहत परेशान कर सकती है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): परिवार में किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। किसी से तोहफे में कपड़े प्राप्त हो सकते हैं। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): अपने पिता की सेहत का खयाल रखें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन आ सकता है। नौकरी में आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई कार्य मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): परिवार के लोगों और मित्रों का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्र और गहनों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। मनचाहा खाने-पीने के लिए उत्सुक रहेंगे।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): धैर्यशील बने रहने की कोशिश करें। कारोबार में बदलाव के मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): पुराने अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पड़ोसियों के साथ व्यवहार सही रखें। घर में खुशहाली बनी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): अपने मित्रों के साथ समय बिताएं। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मन शांत रहेगा। युवा वर्ग को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। किसी अपने की कोई बात बुरी लग सकती है। मन में उधेड़बुन बनी रहेगी। आपके व्यवहार में कुछ बदलाव संभव है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): आर्थिक की स्थिति अच्छी रहेगी। साझेदारी में काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में वातावरण सुखमय रहेगा। काम की व्यस्तता के कारण थकान महसूस कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): आपके भोले-भाले स्वभाव का कुछ लोग फायदा उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों से सावधान रहें। नए व्यवसाय को लेकर मन में थोड़ी उलझन रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

यह भी पढ़ें

ज्योतिष: इस धातु से बने गहने पहनने से शुक्र और चंद्र को मिलती है मजबूती, कट जाते हैं कई संकट

 

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / Horoscope Today 11 May 2022: आज का दिन 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ तो 3 के लिए रहेगा भारी, जानें अपनी राशि का हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो