
Jyotish: शनिवार की शाम को करें ये उपाय, हनुमान जी की कृपा से जीवन में नहीं होगी कभी धन, वैभव की कमी
ज्योतिष शास्त्र में सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित माने गए हैं। वहीं शनिवार का दिन भगवान हनुमान और शनिदेव की पूजा के लिए खास माना जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों में भगवान हनुमान को संकटमोचन कहा जाता है और शनिदेव को न्याय का देवता। इन दोनों की कृपा से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन कुछ खास उपायों को करने से जीवन में आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और सुख-शांति बनी रहती है। तो आइए जानते हैं शनिवार के ज्योतिष उपाय...
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन हनुमानजी और शनि देव का पूजन करें। साथ ही शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के पास आटे से बना चौमुखी दीपक जलाकर पेड़ की सात बार परिक्रमा करें। इसके बाद ॐ शं शनिश्चराय नमः मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के धन, वैभव और यश में वृद्धि होती है।
इसके अलावा शनिवार को किसी काले कुत्ते को सरसों के तेल से चिपड़ी हुई रोटी खिलाने से कुंडली के राहु-केतु ग्रहों को मजबूती मिलती है। जिससे व्यापार में वृद्धि की मान्यता है।
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक शनिवार के दिन काला तिल, सरसों का तेल, चमड़े के जूते चप्पल, काला कंबल आदि चीजों का दान करने से शनि दोषों से मुक्ति मिलती है।
शास्त्रों के अनुसार संकटमोचन हनुमान के पूजन से व्यक्ति के मन के सारे भय दूर होते हैं और आर्थिक तंगी दूर होती है। ऐसे में शनिवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुबह स्नान के बाद एक तांबे के लोटे में जल भरकर इसमें सिंदूर मिला लें। अब इस जल को मंदिर जाकर हनुमान जी को अर्पित कर दें। इसके बाद केला, चना और गुड़ का भोग लगाएं। फिर सरसों के तेल का दीपक जलाकर भगवान हनुमान के समक्ष बैठकर श्री हनुमते नमः मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ें: Rashifal 7 August 2022: कारोबार, धन और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए रविवार का दिन
Updated on:
6 Aug 2022, 4:59 PM IST
Published on:
6 Aug 2022, 4:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.