scriptRashifal 7 August 2022: कारोबार, धन और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए रविवार का दिन | horoscope today 7 august 2022 aaj ka rashifal in hindi dainik rashifal | Patrika News

Rashifal 7 August 2022: कारोबार, धन और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए रविवार का दिन

locationनई दिल्लीPublished: Aug 06, 2022 04:02:58 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

7 August 2022 Horoscope: आज रविवार के दिन मिथुन राशि वाले भौतिक सुखों का लाभ उठाएंगे। कन्या राशि वाले आज किसी नए काम की शुरआत कर सकते हैं। आइए जानते सभी मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा होगा आज का दिन…

daily horoscope prediction, aaj ka rashifal, dainik rashifal 7 august 2022 rashifal, horoscope today in hindi, 7 august 2022 horoscope, today rashifal,

Rashifal 7 August 2022: कारोबार, धन और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए रविवार का दिन

ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। आज 7 अगस्त 2022 को रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए खास होने वाला है तो कुछ सेहत से परेशान रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): नौकरीपेशा लोगों को आज दफ्तर में कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है। व्यापार के मामलों में बढ़ोतरी होगी। साथी से नजदीकियां बढ़ेंगी।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): व्यवसायिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन नजर आएंगे। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बीतेगा। जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी जरूरी काम में मित्रों का साथ मिल सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): मीडिया जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपकी मेहनत से काम में आने वाली अड़चनें दूर होंगी। आज के दिन भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करना शुभ होगा।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): व्यापार में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। नई नौकरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है। चिंता के कारण तनावपूर्ण माहौल रहेगा। शुभ रंग लाल है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): आज आपको अपने साथी से कोई लाभ हो सकता है। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। कन्या राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के काम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): नौकरी में प्रमोशन की बात चल सकती है। अपने खान-पान का ख्याल रखें। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): आज आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेना का मौका मिलेगा। व्यापारिक विस्तार संभव है। नई डील हाथ लग सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): मौसमी बीमारी के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। अपने साथी के गुस्से को दिल पर न लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): आज ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। व्यवसाय में उन्नति प्राप्त होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। परिवार में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखें वरना रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। कुंभ राशि के विद्यार्थियों को आज प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। मौसम परिवर्तन को नजरअंदाज न करें।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): आज का दिन अपने प्रेमी को प्रपोज करने के लिए शुभ है। सेहत अच्छी रहेगी। हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं। कार्य पूर्ण होने में सफलता मिलेगी। राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा।

यह भी पढ़ें

रत्न शास्त्र: बिगड़े काम बनाकर तरक्की के रास्ते खोलता है लहसुनिया रत्न, जानें कैसे करें धारण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो