3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अप्रैल में वृषभ, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और लव लाइफ में भाग्य का मिलेगा साथ

April 2022 Horoscope: अप्रैल महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने की 2 तारीख से नवरात्र पर्व भी शुरू होने जा रहा है। इसी के साथ कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी इस महीने होने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से ये महीना कुछ राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
april horoscope, april rashifal 2022, april 2022, अप्रैल 2022 राशिफल, april lucky zodiac sign, mesh rashi, kark rashi, tula rashi,

अप्रैल में वृषभ, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और लव लाइफ में भाग्य का मिलेगा साथ

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए ये महीना बेहद शुभ साबित होने वाला है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता नजर आ रहा है। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। किस्मत का हर काम में भरपूर सहयोग मिलेगा। अगर किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो समय शुभ है। बिजनेस वाले जातकों को भी जबरदस्त लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि: इस महीने आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। मनोवांछित फल प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। व्यापार में उन्नति मिलेगी। नौकरी में तरक्की और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। हर मामले में सफलता हाथ लगेगी। बच्चों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि: अप्रैल का महीना आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। आपकी कई परेशानियों का अंत हो जाएगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। धन की बचत कर पायेंगे।

धनु राशि: इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। हर काम में सफलता प्राप्त होती नजर आ रही है। धन लाभ के योग बनेंगे। यात्रा से भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में आप सफल रहेंगे। जो जातक लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें मनचाही नौकरी प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं।
यह भी पढ़ें: Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि में इन राशियों पर रहेगी मां दुर्गा की असीम कृपा

Story Loader