धर्म और अध्यात्म

Lunar Eclipse 2021: साल के दूसरे व आखिरी चंद्रग्रहण से कौन सी राशियां होगी सर्वाधिक प्रभावित, जानें बचाव के उपाय

वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा चंद्रग्रहण

भोपालNov 19, 2021 / 09:57 am

दीपेश तिवारी

2021 Last lunar eclipse

साल 2021 का दूसरा व आखिरी चंद्रग्रहण कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानि शुक्रवार,19 नवंबर को लगने जा रहा है। वहीं जानकारों का कहना है कि भले ही ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई तो देगा, लेकिन इसके उपछाया ग्रहण के रूप में होने के कारण, इस चंद्र ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक भारत में मान्य नहीं होगा।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शुक्रवार 19 नवंबर की दोपहर 11:32 बजे से शुरु होकर यह चंद्रग्रहण 17:33 बजे तक रहेगा। जहां तक इसकी दृश्यता का सवाल है तो यह आंशिक भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया व प्रशांत महासागर के कुछ क्षेत्र देखा जा सकेगा।

IMAGE CREDIT: patrika
ऐसे समझें इस चंद्रग्रहण का असर
ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार यह चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा साथ ही यह एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा। ऐसे में ये ग्रहण ज्योतिष की 5 राशियों में सबसे अधिक असर डालता दिख रहा है। जिनमें मुख्य रूप से वृषभ,कन्या,वृश्चिक,धनु व मेष राशियां शामिल हैं। इनके अतिरिक्त अन्य राशियों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा, लेकिन इनके बराबर प्रभावी नहीं होगा।
चंद्रग्रहण का प्रभाव मुख्य 5 राशियों पर
वृषभ राशि: इस चंद्रग्रहण का सबसे अधिक असर वृषभ राशि में जन्मे लोगों रहेगा। ऐसे में इस राशि वालों को सावधान रहना होगा। इस समय किसी भी तरह के विवाद से दूरी बना कर रखना फायदेमंद रहेगा।
बचने के उपाय: देवी दुर्गा की पूजा करें।

Must read- वृषभ में मदमस्त राहु साल 2021 में अभी और क्या कराएंगे

rahu effects india in 2021-22

कन्या राशि: चंद्रग्रहण का प्रभाव इस समय आप पर भी काफी हावी रहेगा। ऐसे में इस दौरान नशीली चीजों से दूर रहें। वहीं इस समय मति भ्रमित होने की भी संभावना है। अत:कोई भी निर्णय अत्यंत सोच समझकर व जानकारों की सलाह पर ही लेना शुभ रहेगा।

बचने के उपाय: श्री गणेश की हर रोज पूजा करने के साथ ही उनके मंदिर में दीपक अवश्य जलाएं।

Must Read- 2021 में हनुमान भक्तों को होगा खास फायदा, जानिये नए साल का हनुमान जी से संबंध

वृश्चिक राशि: साल के इस आखिरी चंद्रग्रहण का आप पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता दिख रहा है। इस समय घर में तनाव न होने दें साथ ही दांपत्य जीवन में टकराव को किसी भी तरह टाल दें। विदेशों से भी इस समय कोई नया सौदा करने से बचें।

बचने के उपाय: हनुमान जी की पूजा करें, और हर मंगलवार को बजरंगबाण का पाठ अवश्य करें।

Must read- साल 2021 में भारत : अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस साल दिसंबर तक क्या होने जा रहा है देश में

rashi parivartan

धनु राशि: इस समय आप पर पुलिस कार्रवाई होने की संभावना है अत: शांत बने रहने के साथ ही किसी दूसरे के मामले में फंसे। इसके अलावा इस समय उंची जगहों पर जाने से बचने के साथ ही सड़क पर सावधानी से चलें।

बचने के उपाय: श्री हरिविष्णु के सहस्त्रनाम का पाठ करें या हर रोज रामरक्षास्त्रोत का पाठ करें।

Must read- Astrology: ग्रहों ने फिर बनाया वर्षा का योग

मेष राशि: चंद्रग्रहण के प्रभाव से इस समय आप की फिजुलखर्ची आपको कंगाल बना सकती है। उचित होगा अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। विदेश जाने की स्थिति को अभी टाल दें। यदि विदेशो से जुड़ा कोई व्यापार करते हैं तो उसमें भी हानि की संभावना अधिक है।

बचने के उपाय: रामरक्षास्त्रोत के साथ ही हर रोज हनुमान चालीसा का भी पाठ करें।

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / Lunar Eclipse 2021: साल के दूसरे व आखिरी चंद्रग्रहण से कौन सी राशियां होगी सर्वाधिक प्रभावित, जानें बचाव के उपाय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.