29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Astrology: ग्रहों की चाल से फिर बना वर्षा का योग, जानिए साल 2021 के अक्टूबर में कब और कहां होगी बारिश?

अक्टूबर 2021 में भी देश के कई हिस्सों में हो सकती है बारिश
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 18 Oct 2021, 4:54 PM IST

Barish yoga is not over yet

Barish yoga

अश्विन मास की पूर्णिमा यानि शरद पूर्णिमा के दिन से ही शरद का आगमन शुरु हो जाता है। वहीं इसे यह मानसून के अंत का प्रतीक भी माना जाता है। लेकिन साल 2021 के अक्टूबर में एक बार फिर बारिश का मौसम बनना शुरु हो गया है।

इस संबंध में ज्योतिष के जानकारों का भी मानना है कि बारिश के नक्षत्र व ग्रहों का योग एक बार फिर तेज वर्षा के योग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में अक्टूबर में आने वाले कुछ दिनों तक देश में कई जगह तेज बारिश होने के आसार हैं।

इस समय मानसून वापसी की प्रक्रिया के दौरान मानसून के सक्रिय रहने की संभावना जताई है। इसके संबंध में ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि अभी वर्षाकाल समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में अभी वर्षा की स्थिति का समय समय पर निर्माण होता रहना स्वाभाविक ही है।

इस संबंध में ज्योतिष के जानकार एसके पांडे के अनुसार सोमवार 18 अक्टूबर 2021 को ग्रहों की स्थिति में आए बदलाव ने एक बार फिर बारिश की संभावना में इजाफा कर दिया है।

इस दिन जहां बुध व बृहस्पति ग्रह मार्गी हो गए हैं, वहीं इससे चंद दिनों पूर्व ही शनि ने भी मार्गी चाल शुरु कर दी है। जिसके फलस्वरूप वर्षा ने पुन: जोर बनाना शुरु कर दिया है। जिसके चलते आने वाले चंद दिनो में केरल,मध्यप्रदेश,विदर्भ, उत्तरप्रदेश व हरियाणा के कुछ हिस्से सहित देश के कुछ ओर जगहों पर एक बार फिर बारिश के आसार हैं।

दरअसल ज्योतिष के अनुसार बुध और शुक्र के साथ ही गुरु की दृष्टि अच्छी वर्षा के संकेत देती है। वहीं गुरु और शुक्र पर बुध की दृष्टि के साथ ही क्रूर ग्रहों की दृष्टि अति वृष्टि का योग बनाती है। इसके अतिरिक्त भी कई योग बारिश के योग बनाते हैं।

Must Read- साल 2021 में भारत : अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस साल दिसंबर तक क्या होने जा रहा है देश में

ये है संभावना: ज्योतिष के जानकारों के अनुसार वर्तमान में ग्रहों की बन रही स्थिति के अनुसार अक्टूबर 2021 के आने वाले 2 से 4 दिनों में पश्चिम मध्यप्रदेश सहित बंगाल और उत्तरी उड़ीसा में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। बारिश पश्चिम हिमालय क्षेत्र, पंजाब व उत्तरी राजस्थान के आसपास होने की संभावना है।

जबकि करीब 27 अक्टूबर के पहले तक देश के उत्तरी पूर्वी इलाकों दक्षिण प्रायद्वीपीय और द्वीप दक्षिण प्रायद्वीप पर तेज व हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा देश के बाहर अफगानिस्तान सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं का दौर भी आ सकता है।

वहीं ज्योतिष के जानकारों की मानें तो अक्टूबर के बाद नवंबर व दिसंबर में तक देश के कई जिलों में इस बार तेज या हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके तहत नवंबर दिसंबर के दौरान राजस्थान के कोटा सहित मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है। वहीं देश के कुछ प्रसिद्ध शहरों में इस दौरान हल्की बुंदा बांदी की संभावना है।

बारिश के नक्षत्र:
ज्योतिष में बारिश को लेकर कई नक्षत्रों का जिक्र आता है। जिनमें आद्रा नक्षत्र, भद्रा नश्रत्र, हथिया नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र मुख्य माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चित्रा नक्षत्र तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद रहती है।