scriptआज शुक्र का होगा राशि परिवर्तन, इन राशियों का बदल जाएगा भाग्य | Aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News
धर्म

आज शुक्र का होगा राशि परिवर्तन, इन राशियों का बदल जाएगा भाग्य

आज रात्रि १२ बजे शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेगा।

Nov 02, 2017 / 09:31 am

सुनील शर्मा

aaj ka rashifal in hindi

weekly horoscope aaj ka rashifal

आज रात्रि १२ बजे शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेगा। शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी में यदि समयादि शुद्ध हो तो जनेऊ को छोडक़र समस्त शुभ व मांगलिक कार्य, यात्रा, प्रवेश, वस्त्रालंकार आदि कार्य शुभ होते हैं।
मेष
खुद पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। सफलता अवश्य ही मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे।

वृषभ
अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढऩे वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें।
मिथुन
बातें कम और काम ज्यादा करे कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं।

कर्क
अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। संभल जाएं। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंताए व्याकुलता बढेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी संयम रखना बेहद जरूरी है।
सिंह
आप के विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा।

कन्या
आप की मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।
तुला
आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखावे एवं आडंबरों से बचें। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें।

वृश्चिक
नौकरी में पदोन्नति एवम् तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें। परीक्षा में सफलता मिलेगी। अपना ध्यान रखें, क्रोध न करें।
धनु
परिजनों से सामान व्यवहार करें। बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होगे लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन.देन में सावधानी रखें।

मकर
अपने राजनितिक संबंधो का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होंगा।
कुम्भ
अपने बल बुते पर काम करें। दूसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहारकुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।

मीन
व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं।

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / आज शुक्र का होगा राशि परिवर्तन, इन राशियों का बदल जाएगा भाग्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो