scriptBudh Gochar 2022: कल बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, इन लोगों के जीवन में आने वाला है बड़ा परिवर्तन | murcury transit 21 august 2022 in virgo budh gochar 2022 these 5 zodiac signs will get benefit | Patrika News
धर्म

Budh Gochar 2022: कल बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, इन लोगों के जीवन में आने वाला है बड़ा परिवर्तन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह का गोचर कन्या राशि में 21 अगस्त 2022 को होने जा रहा है। माना जाता है कि जब कोई ग्रह अपनी ही राशि में प्रवेश करता है तो ये बेहद शुभ होता है।

नई दिल्लीAug 20, 2022 / 10:39 am

Tanya Paliwal

budh gochar august 2022, mercury transit in virgo 2022, budh ka kanya rashi me gochar 2022, budh rashi parivartan 21 august 2022, mercury transit 2022 effects,

Budh Gochar 2022: कल बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, इन लोगों के जीवन में आने वाला है बड़ा परिवर्तन

Murcury Transit 2022 In Virgo: ज्योतिष अनुसार हर माह किसी न किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है जो कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ और कुछ के लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। इस साल अगस्त महीने में 21 अगस्त 2022 को रविवार के दिन ग्रहों के राजकुमार बुध का कन्या राशि में प्रवेश मध्य रात्रि 01:55 बजे होने जा रहा है। वहीं इन 5 राशि वालों के लिए बुध का ये राशि परिवर्तन भाग्यशाली माना जा रहा है…

मेष राशि: प्रेम जीवन में खुशहाली आएगी। बुध का यह राशि परिवर्तन आपके रिश्तों में घनिष्ठता लेकर आएगा। जीवन में कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।

वृष राशि: माना जा रहा है कि बुधदेव के कन्या राशि में प्रवेश से वृष राशि के जातकों की पैसों से जुड़ी परेशानियों का अंत होगा। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए बुध ग्रह गोचर अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है। आपको आने वाले समय में कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक परिणाम नजर आएंगे।

सिंह राशि: बुध का ग्रह गोचर सिंह राशि वालों के जीवन में खूब सफलता लेकर आने वाला है। व्यवसायिक तरक्की के साथ-साथ आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है।

धनु राशि: दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसायी साझेदारी से मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आमदनी भी बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022 Upay: गणेश चतुर्थी 31 अगस्त को, बप्पा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन करें ये उपाय

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / Budh Gochar 2022: कल बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, इन लोगों के जीवन में आने वाला है बड़ा परिवर्तन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो