
Ganesh Chaturthi 2022 Upay: गणेश चतुर्थी 31 अगस्त को, बप्पा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन करें ये उपाय
Ganesh Chaturthi Ke Upay: हिन्दू पंचांग के मुताबिक भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था उसी उपलक्ष्य में धूमधाम से यह पर्व मनाया जाता है। इस साल 31 अगस्त 2022, बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस शुभ दिन पर भक्तजन गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा करके मोदक, लड्डू आदि का भोग लगाते हैं। वहीं ज्योतिष में कुछ खास उपाय बताए गए हैं जिन्हें गणेश चतुर्थी के दिन करने से भगवान गणेश प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं...
गणेश चतुर्थी के उपाय
गणेश चतुर्थी के दिन भगवान को घी और गुड़ का भोग लगाएं। फिर इस गुड़ और घी को किसी गाय को खिला दें। मान्यता है कि इस उपाय द्वारा आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
नौकरी में तरक्की पाने के लिए पूजा के दौरान हल्दी की पांच गांठ 'श्री गणाधिपटये नमः' मंत्र का मन ही मन उच्चारण करते हुए भगवान श्रीगणेश को अर्पित कर दें।
वैवाहिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन व्रत रखें और गणपति जी को मालपुए का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे भगवान गणेश प्रसन्न होकर शादी में आ रही सभी बाधाओं को हर लेते हैं।
यदि आपकी कोई मनोकामना लंबे समय से अधूरी है तो गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर भगवान गणेश को तिल के लड्डुओं का भोग लगाएं और इसे प्रसाद रूप में ग्रहण करके व्रत खोलें।
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022: 31 अगस्त को होगी गणेशोत्सव की शुरुआत, जानें दस दिन बाद क्यों किया जाता है बप्पा की मूर्ति का विसर्जन
Updated on:
18 Aug 2022, 1:45 PM IST
Published on:
18 Aug 2022, 1:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.