7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rahu: पापी ग्रह राहु 4 राशि वालों की बदलने वाला है तकदीर, पैसों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं दूर

Rahu Rashi Parivartan 2022 Date: राहु कुंडली के जिस भाव में स्थित होता है वैसा ही फल देता है। अगर शुभ भाव में है तो सकारात्मक फल देता है और अगर अशुभ भाव में है तो नकारात्मक फल प्रदान करता है। राहु ग्रह 12 अप्रैल को अपनी राशि बदलने जा रहा है जानिए किन राशि वालों को इससे लाभ प्राप्त होगा।

2 min read
Google source verification
Rahu Ketu Mahadasha, Rahu Ketu, rahu rashi parivartan, ketu rashi parivartan, rahu gochar 2022,

Rahu: पापी ग्रह राहु 4 राशि वालों की बदलने वाला है तकदीर, पैसों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं दूर

ज्योतिष में राहु को पापी ग्रह माना जाता है। कहते हैं जिस व्यक्ति की जन्म कुंडली में राहु अशुभ स्थान पर विराजमान होता है उन्हें जीवन में ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राहु के कुंडली में पीड़ित होने से व्यक्ति नकारात्मक हो जाता है। ये मिथुन राशि में उच्च का होता है तो वहीं धनु राशि में नीच भाव में होता है। इस ग्रह को अपनी राशि बदलने में करीब 18 महीने का समय लग जाता है। ये हमेशा वक्री चाल चलता है। 12 अप्रैल से राहु मेष राशि में गोचर करने लगेगा। जानिए किन राशि वालों पर इस गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन: इस राशि वालों के लिए राहु का गोचर शुभ साबित होगा। वेतन में वृद्धि के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। अचानक से धन लाभ हो सकता है। आमदनी बढ़ाने के कई अवसर हाथ लगेंगे। एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने में सफल रहेंगे। निवेश से लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक: इस राशि वालों के लिए ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। इनकम बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पदोन्नति होने की संभावना है। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त कर पायेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय काफी अनुकूल है। इस दौरान उनका मनोबल ऊंचा रहेगा।

धनु: इस अवधि के दौरान आप शौक और रुचि के काम से अच्छी कमाई करने में कामयाब रहेंगे। इस समय आपको आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपने मार्ग से भटकेंगे नहीं तो इस अवधि में आप अच्छी सफलता हासिल कर सकेंगे।

कुंभ: इस राशि वालों के लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। यात्राओं से आप अच्छा धन अर्जित कर सकेंगे। नौकरी में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर किसी काम में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।
यह भी पढ़ें: सुख-समृद्धि के कारक शुक्र ग्रह का मकर राशि में गोचर, 4 राशि वालों को कर सकता है मालामाल