scriptRashifal : नवरात्र के पहले दिन इन 5 राशि वाले जातकों पर बरसेगी माँ दुर्गा की कृपा | Patrika News
धर्म

Rashifal : नवरात्र के पहले दिन इन 5 राशि वाले जातकों पर बरसेगी माँ दुर्गा की कृपा

Rashifal : नवरात्री के पहले दिन कुछ राशियों को छोड़ सभी का दिन मंगलमय होगा। जिनके लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है उन राशि वालों को आज व्यवसायी…

Sep 21, 2017 / 08:48 am

Deovrat Singh

aaj ka rashifal in hindi,

aaj ka rashifal in hindi,

Rashifal : नवरात्री के पहले दिन कुछ राशियों को छोड़ सभी का दिन मंगलमय होगा। जिनके लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है उन राशि वालों को आज व्यवसायी में कुछ भी बदलाव करने से बचे और समय अनुकूल होने का थोड़ा इन्तजार करें।

मेष
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यावसायिक भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवारजनों को आपसे शिकायत रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी।

वृषभ
ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आपके अकड़ू व्यवहार से सभी आपसे दूरियां बना लेंगे। यही कारण है कि आपके विवाह में विलंब हो रहा है। व्यवहार को नम्र और मधुर बनाएं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
मिथुन
क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह
आपका क्रोध आपकी उन्नति में बाधा बना हुआ है। शरीर कष्ट संभव है। भय व चिंता हावी रहेंगे। सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पारिवारिक कलह से बचें।
कर्क
हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
प्रयास करें कि कम बोलें और मतलब का बोलें। अधिकारी आपसे संतुष्ट रहेंगे। नया प्रोजेक्ट मिलने से मन में उल्लास रहेगा। वायदा बाजार की स्थिति यथावत रहेगी। माता रानी को मिठाई का नैवेद्य लगाएं।
सिंह
मा, मी, मू, मे,
मो, टा, टी, टु, टे
आर्थिक मामलों में संबंध कमजोर होंगे। नया वाहन सुख संभव है। गृहस्थ सुख मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कार्यप्रणाली में सुधार से लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
कन्या
टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। कान संबंधित पीड़ा रह सकती है। राजकीय कोप के कारण कार्यों में रुकावट आ सकती है। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नई दोस्ती रंग लाएगी। माता रानी को हलवे का भोग लगाएं, कामना पूरी होगी।
तुला
रा,री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
दिन कई अनुभव करवाने वाला है। कई लोगों के असली चेहरे सामने आएंगे। विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न उठाएं। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। देवी मंदिरो में सफाई करें, लाभ होगा।
वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, या, यी, यू
जीवनसाथी से विवाद न करें। बात को आगे न बढाएं, स्थिति बिगड़ सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। नया कारोबार आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। माताजी को लाल वस्त्र अर्पण करें।
धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
कार्यस्थल पर कोई आपको बदनाम करने की कोशिश करेगा, सतर्क रहें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि होगी। भाइयों से संबंध दुरुस्त होंगे।
मकर
भो, जा, जी, जू, खा, खू, गा, गी
संतान के विवाह में आ रही अड़चनों से कष्ट व तनाव रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कोई भी काम हाथ में लें तो पूरा करें। देवी मंदिरों में लाल फूलों से सजावट करवाएं।
कुम्भ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
दिन मध्यम है। दूसरों की बराबरी करने के चक्कर में नुकसान कर लेंगे। भाइयों से स्नेह मिलेगा। पिता के साथ झगड़े हो सकते हैं। मन पसंद व्यंजन मिलेंगे।
मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि
परिवार में हो रहे रोज-रोज के विवादों से चिंतित रहेंगे। संतान के अध्ययन में धन खर्च होगा। व्यापार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। नौकरी में तबादले के प्रयास सफल रहेंगे। शुभ रंग गुलाबी। माता के मंदिर जाकर कुमकुम अर्पण करें, काम बनेंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / Rashifal : नवरात्र के पहले दिन इन 5 राशि वाले जातकों पर बरसेगी माँ दुर्गा की कृपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो