scriptMaharashtra Board Result 2024: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन जारी होगा 10वीं बोर्ड का परिणाम | Maharashtra Board Result 2024, Result News, Maharashtra News | Patrika News
रिजल्‍ट्स

Maharashtra Board Result 2024: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन जारी होगा 10वीं बोर्ड का परिणाम

Maharashtra Board Result: महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।  

नई दिल्लीMay 26, 2024 / 11:12 am

Shambhavi Shivani

Maharashtra Board Result
Maharashtra Board Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट कल यानी कि 27 मई को जारी किए जाएंगे। ऐसे छात्र जिन्होंने इस बार महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षा दी थी, वे लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है mahresult.nic.in 

इन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत 

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का परिणाम (Maharashtra Board 10th Result 2024) देखने के लिए क्रेडेंशियल रोल नंबर और मां के नाम की जरूरत होगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन डिटेल्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
यह भी पढ़ें

बनना है असिस्टेंट प्रोफेसर तो हो जाएं इंटरव्यू के लिए तैयार, ये राज्य दे रहा है मौका

महत्वपूर्ण वेबसाइट (Maharashtra Board Result 2024 Links) 

  • mahresult.nic.in
  • mahahsscboard.in
  • results.digilocker.gov.in
  • results.gov.in

यह भी पढ़ें
 

पिता कारपेंटर, बेटे ने 12वीं में हासिल किया 97.6%, हौसले की कहानी सुन आप भी रह जाएंगे दंग

कब जारी होगा परिणाम (Maharashtra Board Result) 

करीब 15 लाख छात्रों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। परीक्षा का आयोजन 1- 26 मार्च 2024 के बीच हुआ था। महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट (Maharashtra Board Result) 27 मई को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। इसी समय लिंक एक्टिव किया जाएगा, जिसके बाद छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम जारी हो चुका है और अब 10वीं कक्षा की बारी है। 

ऐसे चेक करें रिजल्ट (Maharashtra Board 10th Result 2024) 

  • रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • होम पेज पर एक लिंक होगा “Maharashtra HSC Result 2024”, इस लिंक पर क्लिक करें 
  • रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करें 
  • इसे सबमिट करने के लिए ‘View Result’ बटन क्लिक करें
  • कक्षा 12वीं का रिजल्ट आपके सामने होगा 
  • इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें 

Hindi News/ Education News / Results / Maharashtra Board Result 2024: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन जारी होगा 10वीं बोर्ड का परिणाम

ट्रेंडिंग वीडियो