scriptआरक्षक पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, मामला दर्ज | Accuser accused of rape, case registered | Patrika News

आरक्षक पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, मामला दर्ज

locationरीवाPublished: Sep 22, 2019 06:24:33 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

डीआईजी के निर्देश पर महिला थाने में हुई कार्रवाई, मचा हड़कंप

Banaras Police

Banaras Police

रीवा। आरक्षक पर महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला शिकायत दर्ज पर पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर तथ्यों को जुटाने में लगी है। वहीं पूरा मामला सामने आने पर पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। विवि थाने के नीम चौराहे में रहने वाली महिला ने सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का कहना था कि शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे वह अपने बच्चे को लेकर निपनिया स्थित आयुर्वेद कालेज के पीछे रहने वाली मां के घर जा रही थी। बड़ी पुल के समीप पहुंचने पर आरक्षक अपनी गाड़ी से आए और उसे जबरदस्ती बड़ी पुल के नीचे ले गए। आरक्षक ने महिला के साथ बलात्कार किया। महिला ने इसका विरोध किया तो बच्चे को नदी में फेंकने की धमकी दी। घटना को अंजाम देकर आरक्षक वहां से चले गए। महिला का आरोप था कि वह रात में घटना की शिकायत दर्जकरवाने सिटी कोतवाली थाने गई थी जहां पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की और भगा दिया। शनिवार को महिला डीआईजी कार्यालय पहुंची। उसने डीआईजी को पूरे मामले की जानकारी दी। उनके निर्देश पर महिला थाने में आरक्षक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
इसे भी पढ़ें :-घर में टॉयलेट होता तो बच जाती बेटी की लाज, दरिंदों ने अपहरण कर रातभर दी वेदना
थाने के सीसी टीवी फुटेज खंगाले
इस घटना के बाद पुलिस ने सिविल लाइन थाने में लगे सीसी टीवी फुटेज खंगाले। उक्त आरक्षक रात दस बजे से सिविल लाइन थाने में ही मौजूद थे। रात में वे आरोपी से पूछताछ के लिए कंट्रोल रुम गए जहां कंट्रोल रुम के फुटेज में भी आरक्षक कैद हुआ है। रात बारह वे थाना प्रभारी को छोडऩे घर गए है और साढ़े बारह बजे गाड़ी को वापस थाने में लाकर खड़ा किया है। पुलिस ने सारे फुटेज जब्त कर लिये है जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :-रांग नम्बर से हुई मोहब्बत, युवती के अरमानों का हुआ खून, महीनेभर बंधक बनाकर किया गैंग रेप
महिला ने थाने में मामला दर्ज हुआ
महिला ने आरक्षक के द्वारा बलात्कार की शिकायत की थी जिस पर महिला ने थाने में मामला दर्ज हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। थाने के सीसी टीवी फुटेज भी चेक किए गए है। जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी।
शिवेन्द्र सिंह, सीएसपी रीवा

ट्रेंडिंग वीडियो