
Gang rape by taking hostage for a month
रीवा. युवती का बहला फुसलाकर अपहरण करने के बाद युवक ने उसको घर में बंधक बनाकर बलात्कार किया। बाद में उसने युवती को अपने जीजा के सामने भी परोस दिया। करीब माह भर तक दरिंदगी का शिकार हुई युवती को युवक छोड़कर फरार हो गया। पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। मामला सोहागी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां रहने वाली युवती पिछले माह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी जिसकी शिकायत पर परिजनों ने थाने में दर्जकराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। तीन दिन पूर्व युवती रहस्यमय ढंग से वापस आ गई। उसको लेकर परिजन थाने पहुंचे। पीडि़ता ने अपनी आपबीती जब पुलिस को सुनाई तो उसे सुनकर खुद पुलिस के भी होश उड़ गए। उक्त युवती का नीरज यादव (22) निवासी बरुई थाना शंकरगढ़ जिला प्रयागराज उ.प्र. ने अपहरण किया था। आरोपी उसे शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ सोनभद्र उ.प्र. ले गया जहां वह युवती को किराए के मकान में रखे हुए था। वहां आरोपी ने युवती के साथ बलात्कार किया। युवक का जीजा रामू यादव वहां आया तो उसने युवती को जीजा के सामने भी परोस दिया। युवक उसका लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। वह युवती को बाद में शादी करने का झांसा देकर प्रयागराज लेकर आया जहां उसे छोड़कर फरार हो गया। पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप व अपहरण का मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें :- रात में महिला के पास गया युवक, तभी आ गया पति और महिला ने बदला रूप... हत्या के बाद हुई गिरफ्तार
फोन पर हुआ था संपर्क
उक्त युवती का युवक से फोन पर संपर्क हुआ था। युवक का युवती के मोबाइल पर रांग नम्बर से फोन लग गया था। उसके बाद वह युवती को आए दिन फोन लगाने लगा और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने युवती को घर से भागकर शादी करने का झांसा दिया। उसके नापाक इरादों से अनजान युवती उसके साथ चली गई और इस घटना का शिकार हो गई।
युवती पिछले माह लापता हुई थी
कन्हैया बघेल, थाना प्रभारी सोहागी ने बताया कि युवती पिछले माह लापता हुई थी जिसकी शिकायत थाने में दर्ज थी। पीडि़ता का युवक ने अपहरण किया था और सोनभद्र में बंधक बनाकर उसने अपने जीजा के साथ मिलकर बलात्कार किया था। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तलाश की जा रही है।
Published on:
21 Sep 2019, 8:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.