22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रीवा से रवाना होते ही आनंद विहार ट्रेन में सीट को लेकर भिड़ीं दो महिलाएं, जमकर हुई मारपीट

Women Fight Over Seat: ट्रेन के जनरल डिब्बे में सीट को लेकर घमासान, एक-दूसरे के बाल पकड़कर हुई मारपीट, तमाशबीन बने रहे लोग।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 22 Oct 2026, 7:11 PM IST

rewa woman fight

anand vihar train women fight seat general coach, सीट को लेकर लड़तीं महिलाएं (Source-Patrika)

Rewa Women Fight Over Seat: मध्यप्रदेश के रीवा में ट्रेन के जनरल डिब्बे में सीट के लिए दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट में वायरल हुआ है। हालांकि अभी तक इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज नहीं हुई है। घटना बुधवार की बताई जा रही है, आनंद विहार ट्रेन के रीवा स्टेशन से रवाना होने के बाद ये घटना हुई। बताया गया है कि बड़ी संख्या में यात्री जनरल डिब्बे में सवार थे। जिसकी वजह से ट्रेन में सीट को लेकर मारामारी शुरू हो गई और दोनों महिलाए एक दूसरे से भिड़ गईं।

सीट के लिए घमासान

बताया गया है कि जनरल कोच की एक सीट पर पति-पत्नी बैठकर सफर कर रहे थे, इसी दौरान एक महिला पहुंची जो सीट अपनी बता रही थी, देखते ही देखते महिला ने विवाद करना शुरु कर दिया और सीट पर बैठे पति-पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर ट्रेन के अंदर काफी देर तक झूमाझटकी करती रहीं। मौके पर मौजूद लोगों ने महिलाओं के बीच हो रही लड़ाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि जीआरपी थाने में किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

खुले रहते हैं ट्रेन के दरवाजे, दोपहर से सवार हो जाते हैं यात्री

आनंद विहार ट्रेन के जनरल कोच के डिब्बे खुले रहते हैं। दरवाजे बंद नहीं रहते हैं, जिसकी वजह से दोपहर से ही जनरल डिब्बों में यात्रा करने वाले लोग पहुंच जाते हैं। वे सीट पर अपना कोई रुमाल या कपड़ा रखकर उस पर कब्जा कर लेते हैं और फिर चले जाते हैं। जब सीट में दूसरा व्यक्ति आकर बैठता है तो विवाद की स्थिति बनती है। जनरल कोच के डिब्बों को दिन भर खुला रखा जाता है जिसकी वजह से यह समस्या उत्पन्न होती है।