21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस भतीजे को बेटे की तरह पाला… मऊगंज में उसका शव देख बड़े पिता का सदमे में निधन

Family Tragedy: दुर्गा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत, भतीजे का शव देखकर सदमे में बड़े पिता की थमी सांसे।
2 min read
Google source verification
Mauganj Family Tragedy

nephew death uncle dies after seeing body, शोक मनाते परिजन व मृतक भतीजा लालेन्द्र सिंह (Source-Patrika)

Mauganj Family Tragedy: मध्यप्रदेश के मऊंगज जिले के नईगढ़ी थाने के सगरा गांव में एक परिवार में हुई दो मौतों के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां जवान भतीजे का शव देख बड़े पिता को गहरा सदमा लगा और उनका भी निधन हो गया। एक के बाद एक दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 32 वर्षीय भतीजा दुर्गा विसर्जन के लिए जाते वक्त ट्रेक्टर से गिरने से घायल हो गया था, अंदरूनी चोटों के कारण रात में घर में उसकी मौत हो गई, जब बड़े पिता ने भतीजे का शव देखा तो वो सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और उनकी भी मौत हो गई।

ट्रेक्टर से गिरकर भतीजे की मौत

सगरा गांव के रहने वाले लालेन्द्र सिंह (32) ट्रेक्टर से दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए ट्रेक्टर से अष्टभुजा धाम गए थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रेक्टर से गिरने के कारण लालेन्द्र को अंदरूनी चोटें आईं। घटना के बाद साथी उन्हें घर छोड़कर चले गए, जहां रात में लालेन्द्र की मौत हो गई। सुबह जब घर के ही बगल में रहने वाले बड़े पिता कृष्ण कुमार सिंह को भतीजे लालेन्द्र की मौत की खबर मिली तो वो घर पर पहुंचे और भतीजे का शव देखकर उन्हें गहरा सदमा लगा। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही कृष्ण कुमार सिंह (84) की मौत हो गई।

गांव में पसरा मातम

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सौंप दिए, जिसके भतीजे लालवेन्द्र का अंतिम संस्कार बुधवार को कर दिया गया। बड़े पिता कृष्ण कुमार के परिवार के कुछ सदस्य बाहर हैं जिसके कारण उनके आने के बाद गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जवान बेटे और परिवार के मुखिया के एक के बाद एक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।