14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘एलन मस्क ने ट्रंप को खरीदा, लेकिन भारत को….’ बीजेपी सांसद का वीडियो वायरल

Janardan Mishra Elon Musk Viral Video: बीजेपी सांसद ने मंच से एलन मस्क को दो घूंसा मारकर भगाने की कही बात, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो।
2 min read
Google source verification
elon must and donald trump

elon musk and donald trump, एआई से बनाई गई तस्वीर (Source-Chatgpt)

Rewa Janardan Mishra Elon Musk Viral Video: 'एलन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को खरीदा है, लेकिन वो भारत को नहीं खरीद सकता है', ये कहना है मध्यप्रदेश की रीवा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का। बुधवार को रीवा में एक पुल के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंच से जनार्दन मिश्रा ने एलन मस्क पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि दो घूंसा मारूंगा तो मस्क भाग जाएगा, इसलिए चिंता करने की कोई बात नहीं है। बीजेपी सांसद का एलन मस्क और डॉनल्ड ट्रप को लेकर दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अंबानी को नहीं, बल्कि देश को मजबूत कर रही सरकार- जनार्दन मिश्रा

बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो मंच से कह रहे हैं- 'आरोप लगाया जा रहा कि सरकार अंबानी को संरक्षण दे रही है। लेकिन सरकार अंबानी को नहीं बल्कि देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। मस्क दुनिया को खरीदते होंगे लेकिन उनके भीतर हिंदुस्तान को खरीदने की ताकत नहीं है। ट्रंप को पहले मस्क ने खरीदा..लेकिन फिर ट्रंप बिकते-बिकते पूरी तरह से मस्क के सामने झुक गया। इस हिंदुस्तान के 56 इंच सीना वाले को कोई झुका नहीं सकता है। मस्क को हिंदुस्तान आना है तो हमारी शर्त यानी पीएम मोदी की शर्त में आए। और अगर मस्क शर्त नहीं मानेगा तो दो घूंसा मारेंगे तो मस्क भाग जाएगा। इसलिए चिंता की जरूरत नहीं है। देश में जितनी शांति की स्थापना होगी उतनी इस देश की तरक्की होगी।

'स्टारलिंक' को लेकर विवाद

बता दें कि इन दिनों एलन मस्क भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी को लेकर लगातार एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं। दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है और बताया गया है कि विवाद की वजह एलन मस्क की 'स्टारलिंक' कंपनी को भारत में लाइसेंस मिलने में देरी है। मस्क का आरोप है कि कुछ ताकतवर लोग भारत में अपने एकाधिकार को बचाने के लिए स्टारलिंक के लाइसेंस को रोक रहे हैं। हालांकि भारत सरकार की तरफ से मस्क के आरोपों का खंडन किया जा चुका है और साफ-साफ कहा गया है कि को किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है, सिक्योरिटी जांच, स्पेक्ट्रम और लाइसेंस के नियम सभी के लिए एक समान हैं।