शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे छात्रा पैदल स्कूल से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में दो युवक कार में सवार होकर आए और उसके करीब गाड़ी रोकी। उन्होंने छात्रा को गाड़ी में बैठने को बोला। जब उसने मना किया तो जबरदस्ती छात्रा को खींचकर गाड़ी में बैठा लिया और उसे अपने साथ लेकर चले गए। यह देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस ने तत्काल सभी थानों को कार के रंग और वाहन नंबर के जानकारी भेजी और अलर्ट किया। पुलिस ने पूरे शहर में घेराबंदी कर दी।