29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात में महिला के पास गया युवक, तभी आ गया पति और महिला ने बदला रूप… हत्या के बाद हुई गिरफ्तार

सिविल लाइन पुलिस ने की कार्रवाई, पति व जेठ पहले ही हो चुके है गिरफ्तार  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Balmukund Dwivedi

•

Updated: 21 Sep 2019, 12:52 AM IST

107318184-close-up-arrested-woman-handcuffed-hands-prisoner-or-arrested-terrorist-hacker-bribetaker-close-up-o.jpg

सिपाही की मौत की गुत्थी 6 महीने बाद सुलझी, पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार

रीवा। हत्या के मामले में फरार महिला को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया जिससे पूछताछ की जा रही है। उसका पति व जेठ पहले ही पुलिस के हांथ लग गए है। सिविल लाइन थाना अन्तर्गत ट्रांसपोर्टनगर में 4 अगस्त की रात 10 बजे जयकरण प्रजापति निवासी गाहुर थाना बरगढ़ उ.प्र. हाल मुकाम पडऱा थाना सिविल लाइन पड़ोस में रहने वाली रानी सिंह पति भूपेन्द्र सिंह के घर गया था। रात करीब दस बजे पति आ गया जिसने अपने भाई सुनील सिंह के साथ मिलकर उक्त युवक से मारपीट की और मरणासन्न हालत में उसे बाहर फेंक दिया। बाद में उसने ही पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पति व जेठ को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेेकिन उक्त महिला फरार हो गई थी।

इसे भी पढ़ें :- युवती ने मांगी मदद तो युवक ने उठाया फायदा, लगा गया हजारों का चूना

मोहल्ले में ही घेराबंदी करके पकड़ लिया

गुरुवार के पुलिस ने उसे मोहल्ले में ही घेराबंदी करके पकड़ लिया। महिला कहीं बाहर भाग गई थी और चुपके से अपने घर आई हुई थी। उक्त युवक को महिला ने ही अपने घर बुलाया था जिसे पति ने महिला के साथ देख लिया था। इस बात पर उसने हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया जहां से उसको जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि हत्याकांड में महिला भी शामिल थी जिसने युवक को घर बुलवाया था और वह भी हत्या में शामिल थी। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें :- चमकते जेवर देख ललचाया मन और झांसे में आ गईं आधा दर्जन महिलाएं