scriptहर भारतीय को लेना होगा अखण्ड भारत का संकल्प | Akhand Bharat Sankalp Divas Program | Patrika News
रीवा

हर भारतीय को लेना होगा अखण्ड भारत का संकल्प

हर भारतीय को लेना होगा अखण्ड भारत का संकल्प

रीवाAug 21, 2019 / 05:48 pm

Anil kumar

Akhand Bharat Sankalp Divas Program

Akhand Bharat Sankalp Divas Program

रीवा/मऊगंज/खटखरी. विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल नईगढ़ी प्रखंड द्वरा अखण्ड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय किया गया। कार्यक्रम की शुरआत भारत माता के चित्र पर पुष्प और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात मुख्य वक्ता भारतीय किसान संघ प्रान्त उपाध्यक्ष गजराज सिंह ने बताया कि किस तरह बार-बार भारत का विभाजन किया गया।

सत्ता के लालच में बंटा देश
पहले अंग्रेजों ने शासन करने की शुविधा के लिए देश को कई भागों में बांटा इसके बाद मुस्लिम तुष्टीकरण और सत्ता के लालच के लिए देश को बांटा गया। इसलिए हर भारतीय को भारत माता को पुन: अखंड बानने के लिए संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर विद्यलाय प्राचार्य उमाशंकर त्रिपाठी, बजरंग दल जिला सह संयोजक बृजेश गुप्ता, प्रखंड सह संयोजक निखिल पटेल, रामचरित पटेल, अजीत पटेल, विश्वनाथ तिवारी, हेमराज कुशवाहा, विकाश नामदेव, रामबदन विश्वकर्मा, नितिल पटेल, उपकार साकेत सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विहिप ने निकाली रैली
विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा खटखरी कस्बे में अखण्ड संकल्प दिवस मनाया गया। इस दौरान विहिप के अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता की अगुवाई में रैली निकाली गई। जिसमें विहिप संगठन के महामंत्री रज्जन पटेल, बजरंग दल के जिला अध्यक्ष शुभव सिंह, महामंत्री प्रदीप केशरी, आनंद मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, संजय जायसवाल, रामजी गुप्ता, संजीव गुप्ता, कमलेश ताम्रकार, अर्चना गुप्ता, ज्योति, प्रतिमा तिवारी, जयप्रकाश, यशोवर्धन आदि शामिल हुए।

Home / Rewa / हर भारतीय को लेना होगा अखण्ड भारत का संकल्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो