scriptMP Election 2023 : देवतालाब सीट पर 63.22 फीसदी मतदातन, चाचा-भतीजे के बीच है यहां चुनावी जंग | Patrika News
रीवा

MP Election 2023 : देवतालाब सीट पर 63.22 फीसदी मतदातन, चाचा-भतीजे के बीच है यहां चुनावी जंग

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के खिलाफ कांग्रेस ने उन्हीं के भतीजे को बनाया उम्मीदवार।

रीवाNov 18, 2023 / 08:48 pm

Shailendra Sharma

deotalab.jpg

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा क्रमांक 72 देवतालाब रीवा जिले की एक अहम सीट है। देवतालाब सीट पर इस बार 63.22 फीसदी मतदान हुआ है औऱ जनता ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद इस बात का खुलासा होगा कि देवतालाब की जनता ने इस बार किसे जीत का आशीर्वाद दिया है। बता दें कि देवतालाब सीट मध्यप्रदेश की हॉट सीट बनी हुई है और इसकी वजह है यहां से चाचा-भतीजे का एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ना। चाचा-भतीजे की चुनावी जंग के बीच देवतालाब सीट पर ‘चाचा सीट खाली करो, भतीजे की तैयारी करो..’ कुछ इस तरह के नारों की गूंज है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुए।

गिरीश गौतम (भाजपा) v/s पद्मेश गौतम (कांग्रेस)
देवतालाब सीट पर मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम भाजपा की टिकट पर एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। गिरीश गौतम सीट से तीन बार के विधायक हैं और इस बार उनके खिलाफ कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए उनके ही भतीजे पद्मेश गौतम को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि अगर देवतालाब सीट पर हुए पिछले चार चुनावों को देखें तो यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और बसपा के बीच है। पिछले चारों चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार यहां पर दूसरी पोजिशन भी हासिल नहीं कर पाए हैं लेकिन इस बार चाचा के खिलाफ भतीजे के चुनाव लड़ने से चुनाव बड़ा दिलचस्प हो गया है।

यह भी पढ़ें

MP Election 2023 : पिछले चार चुनावों में हर बार इस सीट पर जनता ने बदला है विधायक

देवतालाब विधानसभा सीट
कुल मतदाता- 3 लाख 60 हजार 401
पुरुष मतदाता- 1 लाख 87 हजार 736
महिला मतदाता- 1 लाख 72 हजार 665

पिछले 2 विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत
साल 2018- 62.48%
साल 2013- 62.05%

देवतालाब विधानसभा सीट का इतिहास
साल 2018- भाजपा के गिरीश गौतम ने बसपा की सीमा जयवीर सिंह को 1 हजार 80 वोटों से हराया था।
साल 2013- भाजपा के गिरीश गौतम ने बसपा की विंध्यावती पटेल 3 हजार 885 वोटों से हराया था।

यह भी पढ़ें

mp election 2023

: इस सीट पर एक भी चुनाव नहीं जीती है भाजपा, क्या इस बार खुलेगा जीत का खाता ?

Hindi News/ Rewa / MP Election 2023 : देवतालाब सीट पर 63.22 फीसदी मतदातन, चाचा-भतीजे के बीच है यहां चुनावी जंग

ट्रेंडिंग वीडियो