चोर रात में घर की छत से अंदर दाखिल हुए थे। अंदर वृद्ध महिला सो रही थी। चोर बड़े आराम से कमरे के अंदर दाखिल हुए और शूटकेश तोड़कर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपए नगद व ऊपर गंजे में रखे सोने व चांदी के आभूषण समेटकर चंपत हो गए। गहरी नींद में सो रहे परिजनों को आहट तक नहीं मिली। सुबह जब उनकी नींद खुली तो घर का सारा सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए।
घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ड वीरेन्द्र सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घर में पुलिस को चोरों को फिंगर व फूट प्रिंट मिले है जिसके आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। चोरों को घर की पूरी जानकारी थी। घटना में किसी स्थानीय गिरोह का हांथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
दिनदहाड़े घर में हुई चोरी दिनदहाड़े घर में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। जवा में रहने वाली महिला घर में ताला बंद करके अपने घर चली गई थी।उसी दौरान चोरों की नजर पड़ गई। चोरों ने बड़ी सफाई से घर का ताला तोड़ा और अंदर से जेवर समेटकर चंपत हो गए। पीडि़त ने शिकायत थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।