3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेयर मार्केट के नाम पर सवा 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 3 गिरफ्तार, 2 आरोपी दुबई भागे

आरोपियों के 163 बैंक खाते पुलिस ने सीज कराए...21 सिम कार्ड, 28 एटीएम कार्ड, 9 पासबुक,17 चेकबुक सहित अन्य चीजें बरामद..  

2 min read
Google source verification
cyber.jpg

सागर. सागर जिले में शेयर मार्केट के नाम पर सवा 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने करोड़ों रुपए की इस ठगी के मामले में तीन आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है जबकि उनके दो साथी दुबई भागने में सफल रहे हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों के 163 बैंक खाते मिले हैं जिन्हें पुलिस ने सीज करा दिया है इसके साथ ही आरोपियों के पास से 21 सिम कार्ड, 28 एटीएम कार्ड, 9 पासबुक,17 चेकबुक सहित अन्य चीजें बरामद हुई हैं।

एसपी ने किया खुलासा
पुलिस अधीक्षक तरूण नायक ने बताया कि 31 अक्टूबर को सागर के राजीवनगर वार्ड निवासी पीड़ित वैभव कुमार गुप्ता ने पुलिस को शिकायत की थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक को कॉल करके शेयर मार्केट के नाम पर खाता खुलाने के लिये प्रेरित किया गया। जिसके झांसे में आकर उसने 8 हजार रूपये से ग्लोबल इंटरप्राइसेस नाम की शेयर मार्केट कंपनी में पैसा लगाना शुरू कर दिया। शुरू-शुरू में उसे फायदा और इसके बाद उसने ज्यादा फायदे के लालच में मां, बीबी-बच्चों तथा भाई के खाते खुलवा दिए और उसी कंपनी में करीब 1 करोड़ 70 लाख रूपये लगा दिए। कुछ दिन बाद उसे पैसों की जरुरत पड़ी तो उसने 40 लाख रूपए वापिस मांगे तो आरोपी द्वारा 10 लाख रूपए मांगे गए, फिर उसे एहसास हुआ कि वह ठगों के जाल में फंस गया है।

यह भी पढ़ें-बिजनेसमैन ने दोस्त की पत्नी को अकेला पाकर किया गलत काम, जानिए पूरा मामला

गुजरात से पकड़े 3 आरोपी, 2 दुबई भागे
पीड़ित ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए स्पेशल टीम का गठन कर मामले की जांच शुरु की। टीम ने संबंधित बैंक एवं कंपनियों से जानकारी जुटाई और आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने करोड़ों की ठगी में शामिल 3 आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है जिनके नाम सब्बीर आकूकाड़ा, रियाज पटेल, रईस मिया हैं तीनों आरोपी सूरत गुजरात के रहने वाले हैं। बताया गया है कि आरोपियों के दो साथी आवेश आगाड़ी और सुनील दुबई भाग गए हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी पैसों को विभिन्न बैंक खातों एवं फर्जी कंपनियों के माध्यम से दुबई ट्रांसफर करता था। जो क्रिप्टोकरंसी (बिटकाईन) के माध्यम से घूम फिरकर सूरत तथा गुजरात के विभिन्न खातों तथा वॉलेट में वापस आता था।

यह भी पढ़ें-पीएम आवास का झांसा देकर महिला को जंगल में ले गया सरपंच, बनाया हवस का शिकार

Story Loader