4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

64 साल की उम्र में गजब का जज्बा, 17 प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ मनोहर ने जीता पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड

- दिन में कम से कम एक घंटा स्वयं को देने के फलसफे के साथ करते हैं व्यायाम और साइकिलिंग - दो महीने के अभ्यास से पहले सागर में और फिर इंदौर के राजवाड़ा में पावर लिफ्टिंग में दिखाया जलवा

2 min read
Google source verification

सागर

image

Sanjay Sharma

Mar 23, 2023

Amazing spirit at the age of 64, Manohar won gold in power lifting

Amazing spirit at the age of 64, Manohar won gold in power lifting

सागर. उपनगर के एक सैलून संचालक ने पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में प्रदेश में नाम रोशन किया है। इंदौर में विगत दिवस संपन्न हुई राज्य स्तरीय स्पर्धा में 64 वर्ष की आयु में वे सबसे अव्वल रहे। 235 किलो भार उठाने वाले मनोहर सेन ने स्पर्धा में शामिल 17 प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा और अब वे जून माह में अगरतला में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा की तैयारी कर रहे हैं।

मकरोनिया में रहने वाले मनोहर सेन 64 साल के हैं। उपनगरीय क्षेत्र में रहते हैं। वे पूर्व में अखाड़े में जाकर व्यायाम करते थे लेकिन फिर आजीविका की दौड़भाग में वे इससे दूर हो गए। लेकिन अपनी दिनचर्या में व्यायाम को सबसे अहम मानने वाले मनोहर सेन की मुलाकात जिम में आने- जाने के दौरान लोगों से हुई 5 फरवरी को उनकी मुलाकात बीडी कश्यप से हुई। कश्यप ने उन्हें पावर लिफ्टिंग के बारे में बताया तो सेन के मन में यह बात बैठ गई। इसके बाद उन्होंने अभ्यास शुरू किया। पिछले दिनों राज्य स्तर पर इंदौर में होने वाली पावर लिफ्टिंग स्पर्धा की खबर लगी तो वे उसमें शामिल होने पहुंच गए। यहां प्रदेश भर से आए अपनी आयु वर्ग के 17 प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोउ़कर 235 किलो भार उठाकर स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले उन्होंने सागर में हुई पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में 160 किलो भार उठाया था। अब वे जून में त्रिपुरा के अगरतला में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में सहभागिता करने की तैयारी कर रहे हैं।

मनोहर सेन का कहना है कि व्यायाम स्वस्थ रहने का अचूक फार्मूला है। लोगों को दिनभर की भागदौड़ के बीच स्वयं के लिए कुछ समय निकालना चाहिए। कामकाज- परिवार के लिए तो सभी समय देते हैं लेकिन अपने आप को समय देना जरूरी है। व्यायाम के साथ- साथ खान-पान पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने बताया व्यायाम के साथ- साथ वे साइकिलिंग भी करते हैं और कोशिश करते हैं कि दिन में कम से कम एक घंटा वे व्यायाम और स्वयं को दे सकें। मनोहर सेने के चार बच्चे हैं और वे अपने सारे दायित्वों को निभाने के साथ- साथ अब पावर लिफ्टिंग के जरिए प्रदेश और देश में अपना और शहर का नाम रोशन करने के लिए जुटे हुए हैं।