scriptElection 2019 नेता प्रतिपक्ष ने राहुल गांधी आंख पर ऐसे कसा तंज, जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे, देखें VIDEO | Bharatiya Janata Party's Vijay Sankalp Yatra | Patrika News
सागर

Election 2019 नेता प्रतिपक्ष ने राहुल गांधी आंख पर ऐसे कसा तंज, जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे, देखें VIDEO

भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा

सागरMar 17, 2019 / 07:29 pm

manish Dubesy

Bharatiya Janata Party's Vijay Sankalp Yatra

Bharatiya Janata Party’s Vijay Sankalp Yatra

प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश का नाम ऊंचा किया है
देवरी कला. भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा रविवार को नगर में पहुंची। जहां देवरी नगर के बस स्टैंड पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए कहा कि हमारे भारत का मान सम्मान और स्वाभिमान शिखर को छू रहा है। आज देश के सैनिकों का मनोबल आसमान से ऊंचा है। प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास पर काम कर रहे हैं।नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि भार्गव ने कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसानों और बेरोजगारों के साथ कमलनाथ सरकार घटिया मजाक कर रही है। कमलनाथ सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए 4000 रुपए की नौकरी निकाली है ऐसी नौकरी निकाली है कि गाय पकड़ो, बैल चराओ बकरी चराओ और सांप पकड़ो नागिन पकड़ो और बैंड बजाओ।


भार्गव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जो आंख से आंख मिला कर बात करते हैं आंख झुका कर बात नहीं करते और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी संसद में बैठकर कर आंख मार के बात करते हैं। सावधान रहना चाहिए ऐसे आंख मीचने वाले नेताओं से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो पूरे प्रदेश में डाकू गुंडों और लुटेरों के आतंक को समाप्त कर दिया था लेकिन अब कमलनाथ सरकार के आने से पूरे प्रदेश में डाकू गुंडे और अपहरणकर्ता बढ़ गए एवं फिरौती करता फिर से जिंदा हो गए हैं।
यहां तबादलों की झड़ी लगी है। जिनकी 2 महीना पहले ही पद स्थापना हुई थी वह भी बदल दिए गए हैं। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी, मणि शंकर अय्यर जैसे नेताओं को सर्जिकल स्ट्राइक एयर स्ट्राइक के सबूत चाहिए इससे बड़ी मजाक की क्या बात हो सकती है। जनसभा को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपू भार्गव, सांसद प्रहलाद पटेल, पूर्व विधायक पारुल साहू, डॉक्टर अवनीश मिश्रा, ठाकुर तेजी सिंह, अनिल ढिमोले, नगर पालिका अध्यक्ष मयंक चौरसियाए राजेंद्र मिश्रा आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान मंच पर सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, पूर्व विधायक डॉ भानु राणा, सुशील तिवारी, विनीत पटेरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा, राजकुमार सिंह बरकोटी, मंडल अध्यक्ष संदीप जैन बबलू, अल्केश जैन, लक्ष्मण सिंह, बादल दुबे, महेश पाठक, कैलाश पटेल, प्रीतम सिंह, उमेश हरदया व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो