scriptLIVE UPDATES : राहुल गांधी बिना कागज लिए माइक पर नहीं बता सकते रबी और खरीफ फसलों के नाम- शाह | BJP AMIT SHAH IN SAGAR LIVE | Patrika News
सागर

LIVE UPDATES : राहुल गांधी बिना कागज लिए माइक पर नहीं बता सकते रबी और खरीफ फसलों के नाम- शाह

सागर में चल रहा है भाजपा का संभागीय पालक संयोजक कार्यक्रम, संभाग सहित प्रदेश के नेता मौजूद

सागरMar 07, 2019 / 02:53 pm

Samved Jain

LIVE UPDATES : सागर से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा

LIVE UPDATES : सागर से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा

सागर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार की दोपहर सागर पहुंचे। जहां आयोजित संभागीय पालक संयोजक कार्यक्रम में वह शामिल हुए। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि बुंदेलखंड की वीर भूमि पर आया हूं। यह भूमि महाराजा छत्रसाल की भूमि है। भाजपा और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के बाद उन्होंने कहा कि २०१९ लोकसभा चुनाव के लिए आपके सामने आया हूं।
अभी नेता प्रतिपक्ष का भाषण सुन रहा था, आपने कहा कुछ बदला है, आपने कहा नहीं बदला है। मैं बताऊ दो महीने में कांग्रेस ने क्या परिवर्तन किया है। पहले शिवराज की सरकार थी तो लॉ-इन- ऑर्डर था। अब कांग्रेस की सरकार में लो और ऑर्डर करो यानि घूस खाओ और ऑर्डर करो। पहले सरकार आम आदमी, किसान के लिए चलती थी, अब सरकार चलती है ट्रांसफर के लिए। अब सरकार के विभाग चलते है ठेकेदारों की दलाली के लिए। बोलिए परिवर्तन हुआ कि नहीं।

LIVE UPDATES

-आज सुबह में प्रेस कांफ्रेंस देख रहा था राहुल बाबा की। वह कहते है सबूत है। राहुल बाबा फर्जीपना भाजपा का संस्कार नहीं है, कांग्रेस है। शर्म आना चाहिए आपको। भारत वायुसेना के अधिकारी जब एयर स्ट्राइक की जानकारी देते है तो क्या उस पर सवाल उठाना चाहिए। इसका जबाव आपको जनता आम चुनाव में देगी। मोदीजी ने दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है।

-उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश के रक्षा बजट को बढ़ाया है। आजादी के बाद यह सबसे बड़ा रक्षा बजट है। सुरक्षा हमारे लिए नारा नहीं, हमने कर दिखाया है। दो बार मोदी ने सभी को दिखा है। एक बार सर्जिकल स्ट्राइक और दूसरी बार एयर स्ट्राइक। हमारे सेना जवान आज गौरव कर रहे है कि उन्हें खुली छूट मिली है। सामने से गोली आती है गोला चलाकर जबाव दीजिए।

-मप्र के छोटे किसानों के खातों में पेंशन पहुंचना है, लेकिन मप्र सरकार ने सूची नहीं भेजी है। राहुल बाबा जरा एक बार हाथ में कागज में रखे बगैर रबी और खरीफ की फसलों के नाम बता दो जरा। राहुल को यह भी पता नहीं कि आलू जमीन में होता है पेड़ पर। उन्होंने उनके पुराने बयान का बखान भी किया। कहते है लोन माफ कर दो। आपकी पुरानी सरकारों के ऋण माफ किएï? मोदीजी की योजना में १२ करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। हर साल किसानों को मिलेगी पेंशन। किसानों के सीधे अकाउंट में पहुंचेगी पेंशन। राहुल बाबा लिखा हुआ भाषण लेकर आते है पढ़कर चले जाते है।

-उन्होंने कहा कि मैं मप्र के मुख्यमंत्री को चेतावनी देना चाहता हूं कि गरीबों की हाय मत लीजिए। गरीबों की हाय के साथ खिलवाड़ अच्छा नहीं होता। आयुष्मान भारत योजना लाकर सरकार ने बड़े दर्द को दूर करने का काम किया है।

-उन्होंने कहा राहुल बाबा पूरे देश में घूम रहे है और उनको थोड़ा मजा भी आता है। राहुल बाबा जो बात करते है सरकार बनाने की, देश को आगे ले जाने की। ४-४ पीढिय़ों का मौका दिया। मेरी तो आयु भी ५५ साल है, इतना समय कांग्रेस को दिया। अब कितना समय मांगोगे। ५५ साल में आप कुछ नहीं कर पाए। मोदी जी ने ५५ माह में ही देश को बदलकर रख दिया। इस दौरान उन्होंने मोदी की योजनाओं का बखान किया।

-जो परिवर्तन हुआ है वह परिवर्तन लेकर हमें जन-जन तक ले जाना चाहिए। केंद्र के अंदर चुनाव आ रहा है। २०१९ का चुनाव बड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है, जो देश का भविष्य तय करेंगे। इसे आगे ले जाने का काम एक-एक कार्यकर्ता ने मिलकर किया है। उन्होंने देश में भाजपा की मौजूदगी का बखान किया। बार-बार कार्यकर्ताओं को संकल्प कराया कि 2019 का चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है ही साथ ही भारत के लिए भी है।
-पहले मोदी सरकार ने 133योजनाएं बनाईं थीं। जिसे लागू करने में मप्र नंबर बना रहा है। पूरे मप्र के अंदर दो महीने के अंदर उन्होंने बता दिया है कि भाजपा और कांग्रेस की सरकार में क्या फर्क है। सतना के चित्रकूट घटना का भी उन्होंने जिक्र किया। नेता प्रतिपक्ष के भाषण पर उन्होंने कहा कि मत कहिए कोई बदलाव नहीं हुआ, भारी बदलाव हुआ है। टैक्स का पैसा कमलनाथ घर से नहीं भेजते हो, वह किसान, आम आदमी का पैसा होता है। दिल्ली से आपके शहजादे आते है। साथ में आकर फोटो खिंचाते है। कहते हैऋण माफ करेंगे, नहीं किया। हमारे प्रधानमंत्री ने किसानों को आपदा पर चार गुना सहायता दी। अभी आपदा आई कमलनाथ एक जगह भी नहीं गए। दलालों के साथ ऐशो-आराम करने वाली यह सरकार बन गई है।

Home / Sagar / LIVE UPDATES : राहुल गांधी बिना कागज लिए माइक पर नहीं बता सकते रबी और खरीफ फसलों के नाम- शाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो