4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Breaking बारात छोड़कर भागा दूल्हा, इधर दुल्हन ने छोटेभाई से रचा लिया विवाह, फिर आई एक बुरी खबर…यहां पढ़ें पूरा मामला

Big Breaking बारात छोड़कर भागा दूल्हा, इधर दुल्हन ने छोटेभाई से रचा लिया विवाह, फिर आई एक बुरी खबर...यहां पढ़ें पूरा मामला

3 min read
Google source verification

सागर

image

Samved Jain

Apr 20, 2018

dulha

अनिल रावत टीकमगढ़. जिले के बम्होरी थाना क्षेत्र में सनसनी फैला ेदेने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक दूल्हा पहले अपनी ही बारात छोड़कर भाग जाता है। बाद में मजबूरन उसके परिजनों को उसके ही छोटे भाई से उसकी दुल्हन से ब्याह कराना पड़ता है, लेकिन शुक्रवार की सुबह जो खबर आती है उसने सभी को सदमें में ला खड़ा कर दिया। बारात से भागे दूल्हे की जहां एक ओर सभी तलाश में जुटे थे, वहीं उसने अपने घर पहुंचकर आत्मदाह कर लिया। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं है। वहीं युवक को गंभीर हालत में पड़ोसियों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोपहर १२ बजे तक परिजन दूल्हे के छोटेभाई की शादी की विदा कर टीकमगढ़ नहीं लौट सके थे।

अचानक दूल्हा दिलीप बारात छोड़कर भाग जाता है

जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले के बम्होरी थाना क्षेत्र निवासी दिलीप पिता मुन्नीलाल घोष 25 वर्ष का विवाह सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र के आलमपुरा गांव में तय हुआ था। १९ अप्रैल को दिलीप का विवाह तय था। बारात भी घर से निकल चुकी थी। 19 अप्रैल को जैसे ही बारात यूपी के महरोनी गांव के पेट्रोल पंप गुरुवार की शाम पहुंचती है। अचानक दूल्हा दिलीप का दिमाग घूमता है और वह बारात छोड़कर भाग जाता है। दूल्हा के गायब होते ही बारातियों में हड़कंप मच जाता है।

दूल्हे दिलीप को ढूंढने का यहां-वहां प्रयास किया जाता है। इधर जब तक दिलीप को ढूंढने में वक्त जाया किया जाता है, उधर आधी बारात दुल्हन के गांव बारात लेकर पहुंच चुकी होती है। इसके आधा घंटा बाद भी दूल्हे की गाड़ी बारात स्थल पर नहीं पहुंचने से दूसरे पक्ष की भी टेंशन बढऩे लगती है। वहां से भी दूल्हे के पिता और रिश्तेदारों के पास कॉल पहुंचने लगते है। काफी प्रयास के बाद भी जब दिलीप घोष का पता नहीं चलता है। तो आधी बारात भी बिन दूल्हे के ही आलमपुर गांव के लिए रवाना हो जाती है।

बिन दूल्हा की बारात देख मचा हड़कंप


जैसे ही पूरी बारात दुल्हन के गांव पहुंचती है तो ग्रामीण राहत की सांस लेते हैं, लेकिन जैसे ही पता चलता है कि बारात से दूल्हा ही गायब है और बिन दूल्हे की बारात यहां पहुंच गई है तो हड़कंप मच जाता है। गांव में तरह-तरह की बातें होने लगती है। ऐसे में बड़े-बड़ों की इमरजेंसी मीटिंग होती है और फिर जो तय होता है वह भी सभी के होश उड़ाने होता है।

दूल्हे के छोटे भाई से तय कर दी गई शादी


बताया गया है कि आपातकालीन मीटिंग में घर के बड़े लोग तय करते है कि ऐसी स्थिति में दूल्हे के छोटेभाई का ही विवाह करा देना उचित समझा जाता है। और अचानक से ही सभी व्यवस्थाएं कर दिलीप के छोटे भाई बृजकिशोर घोष के सिर सेहरा सजा दिया जाता है। लोगों के इस निर्णय से घर के लोग और नातेदार भले ही आश्चर्य में थे, लेकिन शादी टूटते बच रही थी इसकी खुशी उनके चेहरों पर देखी गई थी। रात भर वैवाहिक समारोह चला, जबकि शुक्रवार की सुबह दुल्हन की विदा दूल्हे के छोटेभाई बृजेश के साथ की गई।

यहां दूल्हे की आई खबर, लेकिन सुनते ही उड़ गए होश


इधर शुक्रवार की सुबह गायब हुए दूल्हे दिलीप की खबर लगने का कॉल उसके पिता मुन्नालाल के पास आता है, लेकिन जो सूचना मिलती है वह उसके होश उड़ाने वाली थी। पिता मुन्नालाल के आंसू टपकने लगते है और तत्काल ही घर जाने के लिए निकल पड़ते है। दरअसल, बारात से भागे दूल्हे दिलीप द्वारा घर पहुंचकर शुक्रवार की सुबह खुद को आग के हवाले कर दिया जाता है। इस समय दुल्हन की विदाई का कार्यक्रम चल रहा था। आग से जलने के बाद दिलीप चीखता चिल्लाता है, जिसे देख आसपास रहने वाले लोग उसकी आग बुझाने के लिए भागते है और आग बुझाने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल टीकमगढ़ में सुबह ११ बजे भर्ती कराया जाता है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दिलीप ९० प्रतिशत जल चुका है, जिसके बचने की उम्मीद कम ही बताई जा रही है।

साढ़े 12 पर पहुंचे पिता बोले बेटा है शराबी


दोपहर साढ़े 12 दिलीप के पिता मुन्नीलाल भी टीकमगढ़ जिला अस्पताल पहुंच जाते है। जहां बेटे की हालत देखकर वह पानी-पानी हो जाते है। उनके साथ आए परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल था। पिता मुन्नीलाल के अनुसार दिलीप शराब का आदि हो गया था, जिससे वह गलत रास्ते पर चल पड़ा था। यही कारण था कि उसने खुद ही बारात भी छोड़ दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Story Loader