4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election Result 2023 : भाजपा मय होता जा रहा बुंदेलखंड, बंडा, देवरी और बीना कांग्रेस के हाथ से फिसलती दिख रही

भाजपा कांग्रेस की देवरी और बंडा सीट भी कांग्रेस से छीनती हुई दिख रही है वहीं कांग्रेस जिले में सिर्फ बीना विधानसभा पर मात्र 600 वोट के आसपास आगे चल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
MP Election Result 2023

MP Election Result 2023 : भाजपा मय होता जा रहा बुंदेलखंड, बंडा, देवरी और बीना कांग्रेस के हाथ से फिसलती दिख रही

सागर. मतगणना के शुरूआती परिणामों पर बुंदेलखंड क्षेत्र भाजपा मय होता दिखाई दे रहा है। जनादेश सभी एग्जिट पोल की पोल खोलते दिख रहे हैं। बुंदेलखंड के सागर जिले की 8 में से 7 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे हैं। यहां भाजपा कांग्रेस की देवरी और बंडा सीट भी कांग्रेस से छीनती हुई दिख रही है वहीं कांग्रेस जिले में सिर्फ बीना विधानसभा पर मात्र 600 वोट के आसपास आगे चल रही है।

सागर जिले के तीनों मंत्री आसानी से जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं। रहली, सुरखी और खुरई में भाजपा के तीनों प्रत्याशियों ने प्रतिद्वंदियों से अच्छी खासी बढ़त बना ली है। वहीं छतरपुर की 6 विस सीटों में से 5 पर भाजपा आगे है। टीकमगढ़ की पांच में से 3 सीटों पर बीजेपी और 2 पर कांग्रेस आगे हैं। दमोह जिले की चारो विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आगे हैं।

यह भी पढ़ें- MP Chunav Results Live Update: एमपी विधानसभा चुनाव रिजल्ट, भाजपा-कांग्रेस में कौन आगे, देखें Live Updates


दिग्गजों की स्थिति

-दमोह में तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी जयंत मलैया 8 हजार वोटों से आगे
-रहली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव लगभग 16278 से आगे।
-देवरी से भाजपा प्रत्याशी बृजबिहारी पटेरिया तीसरे राउंड के बाद लगभग 10000 मतों से आगे।
-सागर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन कांग्रेस से 5200 वोटो से आगे
-खुरई से भूपेंद्र सिंह तो सुरखी से गोविंद सिंह की लीड

Story Loader