scriptइसाई समाज के लोग बोले वी विश यू ए मैरी क्रिसमस | Christmas celebrations in the cathedral | Patrika News
सागर

इसाई समाज के लोग बोले वी विश यू ए मैरी क्रिसमस

क्रिसमस पर गिरजाघरों में छाई खुशियां

सागरDec 26, 2018 / 01:13 pm

रेशु जैन

इसाई समाज के लोग बोले वी विश यू ए मैरी क्रिसमस

इसाई समाज के लोग बोले वी विश यू ए मैरी क्रिसमस

सागर. सुनो चरवाहों, दूतों का पैगाम, देखा मजूसियों ने तारे का अंदाज, कहते हैं सारे जमीन-आसमां, ये खूबसूरत समां…बैथलेहम के गौशाले की चरनी में जन्मा है यीशु महान… कुछ इस तरह के गीत प्रभु यीशु के स्वागत में सभी जगह गूंज उठे। इसके साथ ही वी विश यू ए मैरी क्रिसमस जैसे गीत गुनगुनाकर एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गईं। प्रभु यीशु मसीह के जन्म ने हर चेहरे पर मुस्कान खिला दी। मंगलवार को शहर में ईसाई समुदाय ने पूरे उमंग व उल्लास से क्रिसमस का त्योहार मनाया। सेन्ट पाल ई एल चर्च में सुबह ५.३० बजे क्रिसमस पर अराधना की गई। इस अवसर केक काटकर लोगों ने खुशियां मनाई। घर से लाए पकवानों को एक-दूसरे के लिए खिलाया। रेव्ह. जयंत मैथ्यूस की अगुवाई में विशेष प्रार्थना की गई। सुबह से ज्योतिभवन चर्च में पास्टर जयंत, सेंट मेरी कैथेडिल चर्च में विशप जेमस और फादर सवासिस्टयन, फादर इमानुएल, फादर नेल्सन ने प्रार्थना कराई।

Home / Sagar / इसाई समाज के लोग बोले वी विश यू ए मैरी क्रिसमस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो