3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, छेड़छाड़ केस में समझौता न करने पर दलित की हत्या

एमपी के सागर में मणिपुर जैसा शर्मनाक मामला हुआ। यहां कुछ दबंगों ने एक महिला को निर्वस्त्र कर दिया। दबंगों ने छेड़छाड़ के केस में समझौता न करने पर एक दलित युवक की हत्या कर दी। बेटे को बचाने के लिए जब मां सामने आई तो दबंगों ने उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा। हमलावरों ने उनके घर भी तोड़ दिए।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

deepak deewan

Aug 26, 2023

manipur.png

एमपी के सागर में मणिपुर जैसा शर्मनाक मामला

एमपी के सागर में मणिपुर जैसा शर्मनाक मामला हुआ। यहां कुछ दबंगों ने एक महिला को निर्वस्त्र कर दिया। दबंगों ने छेड़छाड़ के केस में समझौता न करने पर एक दलित युवक की हत्या कर दी। बेटे को बचाने के लिए जब मां सामने आई तो दबंगों ने उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा। हमलावरों ने उनके घर भी तोड़ दिए।

यह शर्मनाक मामला सागर के खुरई के बरौदिया नोनागिर का है। यहां बहन से छेड़छाड़ के तीन साल पुराने केस में समझौता न करने पर 18 साल के दलित युवक की हत्या कर दी गई। बेटे को बचाने आई मां को निर्वस्त्र कर मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में 9 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज कर 5 को हिरासत में ले लिया है।

यह है मामला...
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात नेनागिर गांव में रसूखदार परिवार के कुछ लोग मृतक के घर पहुंचेे। उन्होंने वर्ष 2019 में दर्ज छेड़छाड़ के केस में समझौता करने का दबाव बनाया। इस बीच गांव के बस स्टैंड के पास मिले युवक को घेरकर लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। बेटे की पिटाई की खबर लगने पर मां बीच-बचाव करने लगी। हमलावरों ने उस पर भी लाठियां बरसाईं और निर्वस्त्र कर दिया। जब छेड़छाड़ पीड़िता भाई और मां को बचाने पहुंची तो हमलावरों ने उसे भी पकड़ लिया, लेकिन वह भाग निकली। पुलिस ने बाद में दोनों को अस्पताल भेजा। महिला का इलाज चल रहा है।

इधर, कांग्रेस ने मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, मप्र कांग्रेस के अजा विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश यादव, प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र तोमर, जिपं सदस्य तुलाराम अहिरवार और सहप्रभारी लोकमन कुशवाहा शामिल हैं। कमेटी एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश करेगी।

Story Loader