scriptvideo: कुपोषण दूर करने किया बच्चों को भर्ती, आसपास फैली गंदगी बिगाड़ न दे हालत | Dirt to spread around NRC | Patrika News
सागर

video: कुपोषण दूर करने किया बच्चों को भर्ती, आसपास फैली गंदगी बिगाड़ न दे हालत

एनआरसी के चारों तरफ फैली गंदगी

सागरJul 14, 2019 / 09:06 pm

sachendra tiwari

Dirt to spread around NRC

Dirt to spread around NRC

बीना. सिविल अस्पताल में एनआरसी (पोषण पुनर्वास केन्द्र) के चारों ओर गंदगी फैली हुई है और यह गंदगी यहां भर्ती कुपोषित बच्चों के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा ध्यान नहीं जा रहा है। गंदगी के कारण कुपोषित बच्चों के साथ आने वाले परिजनों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अस्पताल के पुराने भवन के पास बने भवन में एनआरसी फस्र्ट फ्लोर पर हैं और ग्राउंड फ्लोर पर सीढिय़ों के पास ही इतनी गंदगी फैली रहती है कि वहां से निकलने में परेशान होती है। भिनभिनाती मक्खियां कुपोषण दूर करने के बजाए बच्चों को और कुपोषित कर सकती हैं। यहां सफाई के लिए कर्मचारी तो नियुक्त हैं, लेकिन सफाई अच्छे तरीके से नहीं की जाती है और वहां हमेशा ही गंदगी फैली रहती है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन द्वारा सफाई को लेकर गंभीरता नहीं बरती जा रही है।
बाजू में फेंका जा रहा अस्पताल का कचरा
एनआरसी के बाजू से ही अस्पताल का कचरा फेंका जा रहा है। अस्पताल सेे निकलने वाला बायोमेडिकल वेस्ट भी यहीं फेंका जा रहा है। इसकी बदबू एनआरसी तक पहुंचती है। इसके बाद भी यहां सफाई नहीं की जा रही है। कई-कई दिनों तक यहां कचरा जमा रहता है। जबकि बायोमेडिकल वेस्ट को दूसरी जगह भी एकत्रित किया जा सकता है। इसी जगह पर एक कचरा पेटी रखी है, जिसकी सफाई नहीं की जाती है और चारों तरफ कचरा डला रहता है।
अस्पताल में अन्य जगहों पर भी गंदगी
एनआरसी के साथ-साथ अस्पताल में अन्य जगहों पर भी गंदगी फैली रहती है। शौचालय गंदे पड़े रहते हैं, वार्डों में भी गंदगी रहती है, जिससे मरीजों को उसका उपयोग करने में परेशानी होती है। गंदगी की शिकायतें करने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है।
सफाई करा दी जाएगी
एनआरसी के आसपास यदि गंदगी है तो वहां सफाई करा दी जाएगी। एनआरसी के बाजू से जो कचरा का ढेर लगा है यह नपा द्वारा कचरा उठाने में देरी के कारण जमा हो जाता है। उसे भी साफ कराया जाएगा।
डॉ. आरके जैन, प्रभारी, सिविल अस्पताल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो