सागर. राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली (संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार) एवं रंग थिएटर फोरम सागर के संयुक्त तत्वाधान में 30 दिवसीय कार्यशाला हुई। गुरुवार को गोविन्द नामदेव ने अभिज्ञान शाकुंतलम’ के पोस्टर अनावरण किया गया। विश्व रंगमंच दिवस पर 27 मार्च एवं 28 मार्च को रवीन्द्र भवन में अभिज्ञान शकुन्तलम नाटक का मंचन किया जाएगा। पोस्टर अनावरण में कैम्प डायरेक्टर संगीत श्रीवास्तव, रंग थिएटर फोरम के निदेशक मनीष बोहरे,नाटक निर्देशक अर्पित धगट, नृत्य गुरु रामतिलक, दीपेश सोनी, रूपेन्द्र क्षीरसागर, विस्मय कुमार और अविकल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।