31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुल्गारिया में कूडो वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में सागर के चार खिलाड़ी, कलेक्टर ने की चर्चा

शहर के चार खिलाड़ी मोहम्मद सोहेल खान, उत्कर्ष पटेल, आर्यन सिंह और वैष्णवी सिंह शामिल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Jul 01, 2025

sagar

sagar

बुल्गारिया यूरोप में जुलाई में होने वाली कूडो वर्ल्ड कप के लिए जाने वाली इंडिया टीम मे मध्यप्रदेश के 8 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। इनमें शहर के चार खिलाड़ी मोहम्मद सोहेल खान, उत्कर्ष पटेल, आर्यन सिंह और वैष्णवी सिंह शामिल हैं। सोमवार को कलेक्टर संदीप जीआर ने मुख्य प्रशिक्षक एजाज खान के साथ सभी यूरोप बुल्गारिया जाने वाले खिलाडि़यों को आमंत्रित किया। कलेक्टर ने कहा कि वर्ल्ड कप से लौटने के बाद सागर जिले के विद्यालयों में कूडो प्रशिक्षण दें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी को भी निर्देशित किया कि विद्यालयों में कूड़ो प्रशिक्षण के लिए तत्काल समय सारिणी तैयार करें। कलेक्टर ने कहा कि कूडो प्रशिक्षण से न केवल बच्चों का शारीरिक व्यायाम होगा बल्कि आत्मरक्षा के लिए भी विद्यार्थी तैयार होंगे। कूडो इंडिया के चीफ कोच एवं डायरेक्टर हंशी मेहुल वोरा के नेतृत्व में टीम दिल्ली एयरपोर्ट से 2 जुलाई को जाएगी और 11 जुलाई को लौटेगी। कूडो वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में 60 से अधिक देश भाग लेंगे।