27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Paytm से डिजिटल भीख मांगते हैं झुनझुन बाबा, खरीदना चाहते हैं हेलीकॉप्टर

सुरखी विधानसभा में रहने वाले झुनझुन बाबा नामक एक भिखारी अपने इसी डिजिटल ट्रांजेक्शन के कारण इन दिनों चर्चा में है। उनका पेटीएम से भीख मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Aug 2022, 4:07 PM IST

News

Paytm से डिजिटल भीख मांगते हैं झुनझुन बाबा, खरीदना चाहते हैं हेलीकॉप्टर

सागर. भारत सरकार का डिजिटल युग का सपना अब साकार होने लगा है। बड़े से बड़ा कारोबार हो या छोटे से छोटा ठेले वाला या दुकानदार अधिकतर लोग अब डिजिटली ही पैसों के आदान प्रदान को अधिक विश्वस्नीय मान रहे हैं। आलम ये है कि, छुट्टों की समस्या से परेसान कई भिखारी भी अब डिजिटली भीख मांगने लगे हैं। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सुरखी विधानसभा में रहने वाले झुनझुन बाबा नामक एक भिखारी अपने इसी डिजिटल ट्रांजेक्शन के कारण इन दिनों चर्चा में है। उनका पेटीएम से भीख मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत के विदानसभा क्षेत्र सुरखी के अंतर्गत आने वाले ग्राम खमकुआ के रहने वाले झुन झुन बाबा सागर के पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में डिजिटली भीख मांगते नजर आ ही जाते हैं। खास बात ये है कि, झुनजुन बाबा की ख्वाहिश है कि, वो भीख मांगकर इतने पैसे जोड़ लें कि, उससे वो खुद का हेलीकॉप्टर खरीद सकें।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के स्टार प्रचारक मिर्ची बाबा रेप के केस में गिरफ्तार, भाजपा नेताओं से भी संबंध


फुटकर न हों तो भी टेंशन नहीं, भीख देने वाले के सामने बढ़ा देते हैं स्कैनर

बता दें कि, आमतौर पर सागर की पुरानी कलेक्ट्रेट के आसपास बीख मांगते हुए दिखने वाले बुजुर्ग खुद का नाम झुन-झुन बाबा बताते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, जिस किसी से भी ये भीख मांग लें, वो इन्हें बिना पैसे दिए जा नहीं पाता। अगर कोई शख्स इनसे छुट्टे न होने की बात कहता है तो बाबा तुरंत ही उसके सामने पेटीएम स्कैनर निकाल लेते हैं। बाबा का मानना है कि, डिजिटल पैमेंट सिस्टम से उन्हें ज्यादा फायदा होता है। आमतौर पर जहां कोई भी शख्स हमें एक-दो रुपए बीख देता है, लेकिन डिजिटली पैसे ट्रांसफर करने पर वो कम से कम 10 रुपए तो देता ही है। उनका कहना है कि, डिजिटली अबतक किसी ने उन्हें 5 रुपए से कम नहीं दिए।


करोड़पति हैं झुनझुन बाबा

झुनझुन बाबा के अनुसार, उनकी इच्छा है कि, वो अपनी आमदनी से एक दिन खुद के लिए हेलीकॉप्टर खरीदें। आपको बता दें कि, झुनझुन बाबा वैसे ही अभी करोड़पति हैं। उनके पास करीब पचास लाख रुपए तो कैश है। साथ ही, शहर के अलग अलग इलाकों में लाखों की प्रॉपर्टी भी है। अगर कोई व्यक्ति कहता है कि, उसके पास छुट्टे पैसे नहीं है तो बाबा उसके सामने तुरंत ही स्कैनर निकालकर 'पेटीएम करो' डॉयलॉग मार देते हैं।


हेलीकॉप्टर खरीदना चाहते हैं बाबा

बाबा ट्रांजेक्शन के लिए ये पेटीएम नंबर 88270125 बताते हैं। उनका कहना है कि, ये उनके बेटे का पेटीएम नंबर है। बेटे के मोबाइल में पेटीएम एप इन्स्टॉल है। वो शहर के किसी कोने में रहता है और पेटीएम से मिली भीख उसे हर एक दो दिन में देता रहता है। बाबा के अनुसार, उनके पास इंदौर, सागर में जमीन है। खमकुआ में खैर माता का मंदिर और कुएं की जमीन आदि है। बाबा कहते हैं कि, इतने पैसे जोड़ने में गलत क्या है? उन्हें अपने पैसों से हेलीकॉप्टर खरीदना है।

अब राशन दुकान पर कम दाम पर मोबाइल डाटा भी मिलेगा, देखें वीडियो